{"_id":"6a7c982a2bb5c5336d00eaf4","slug":"video-shuklaganj-crocodile-caught-in-fishermans-net-in-the-manohar-nagar-ganga-katri-area-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: मनोहर नगर गंगा कटरी क्षेत्र में मछुआरों के जाल में फंसा मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: मनोहर नगर गंगा कटरी क्षेत्र में मछुआरों के जाल में फंसा मगरमच्छ
मनोहर नगर गंगा कटरी क्षेत्र में गंगा किनारे जाल बिछाकर मछलियां पकड़कर रहे मछुआरों के जाल में एक भारी भरकम मगरमच्छ फंस जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जाल को किसी तरह से घसीटते हुए मछुआरे नदी के किनारे के हिस्से तक लाए जहां मगरमच्छ मछुआरों पर हमलावर भी हुआ और जाल काटकर भाग निकला।
बुधवार सुबह मनोहर नगर के गंगा नदी के तटीय इलाके में नाव के सहारे नदी में जाल बिछाकर मछलियां मछुआरे पकड़ रहे थे। तभी जाल में बड़ी हलचल हुई मछुआरों को लगा कोई बड़ी मछली जाल में फंस गई है और जाल खींचकर वह नदी के किनारे किसी तरह से लाए। जैसे ही जाल का अंतिम सिरा नदी के बाहर आया उसमें करीब तीन कुंतल वजनी और सात फीट लंबा मगरमच्छ देख मछुआरों के होश उड़ गए। इस बीच जाल में फंसा मगरमच्छ ने खुद को छुड़ाने के लिए मछुआरों पर हमलावर हुआ लेकिन वह बाल-बाल बच गए। पास रहे और मछुआरे आए तब मगरमच्छ को वह कंट्रोल में कर सके। इस बीच मौका पाकर मगरमच्छ जाल काट कर भाग निकला। मछुआरों ने बताया कि मगरमच्छ मंगलवार को भी नदी में देखा गया था। वहीं निकट के घाट आनंद घाट पास रहने वाले सुशीला, शारांश, सोनू, अजय, पिंटू ने बताया कि दो दिनों से आनंद घाट के पास भी सुबह के समय अजीब से हलचल पानी में लगातार देखी जा चुकी है। जिससे गंगा स्नान करने वालों में डर व्याप्त है। बुधवार को देखे गए मगरमच्छ का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है हलांकि इस तरह के किसी वीडियो की पुष्टि अमर उजाला संवाद नहीं करता है। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह कोई सूचना उनके पास नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।