{"_id":"6a7c9787941a65c5840fbff0","slug":"video-shuklaganj-cannabis-sales-rampant-gogo-clay-pipes-available-at-local-grocery-stores-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: गांजा की बिक्री जोरों पर, परचून की दुकानों में मिलता है गोगो नाम का क्ले पाइप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: गांजा की बिक्री जोरों पर, परचून की दुकानों में मिलता है गोगो नाम का क्ले पाइप
कोतवाली गंगाघाट में गांजा की बिक्री जोरों पर है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें दो युवक गांजा की सैकड़ों पुड़िया लिए देखे जा रहे है। वहीं वायरल वीडियो के बाद लोगों का कहना रहा कि पुलिस को इसकी जानकारी होती है लेकिन गांजा विक्रेताओं को कुछ नहीं होता। यहीं नहीं गोगो नाम का क्ले पाइप जिसमें गांजा भरकर पिया जाता है वह आसानी से किसी भी परचून की दुकान में खुलेआम बिक रहा है।
बता दे कि मंगलवार देर शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें रश्मि लोग बंधा के पास स्थित रूहानी केंद्र के चबूतरे परै बैठ कर दो युवक सैकड़ों पुड़िया गांजा लिए बैठे बेच रहे थे तभी दो अंजान युवक आए और गांजा बेच रहे युवकों से पूछताछ करने लगे, जिसमें से एक गांजा विक्रेता भाग निकला जबकि दूसरे को युवकों ने पकड़ कर पीटा तो उसने नगर के एक युवक का नाम लिया। वीडियो तेजी से वायरल होेने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सोशल मीडिया पर आने लगी जिसमें लोगों का कहना रहा कि नगर में पश्चिमी गंगाघाट, बिंदानगर पुलिस चौकी और बालू घाट पुलिस चौकी क्षेत्र में सर्वाधिक गांजा बेचा जा रहा है लेकिन सबकुछ जानकर भी पुलिस अंजान है। बता दे कि नगर कई परचून की दुकानों में गोगो नाम का क्ले पाइप खुलेआम बेचा जा रहा है और नशे के आदि युवा इसमें गांजा भरकर पी रहे है। वहीं कोतवाली पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी की जा रही है। हलांकि किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला संवाद नहीं करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।