{"_id":"6ae0b814ff6867acdc01c229","slug":"video-rush-of-patients-at-primary-health-centre-weather-taking-a-toll-on-health-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की उमड़ी भीड़, मौसम कर रहा बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की उमड़ी भीड़, मौसम कर रहा बीमार
राजधानी मार्ग स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को मरीजों की काफी भीड़ रही। जहां अपनी बार का इंतजार करने में कई मरीज जमीन पर तक बैठ गए। डाक्टरों का कहना रहा कि मौसम के उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जिससे बुखार,खांसी, जुकाम समेत अन्य बीमारियों के मरीज एकदम से बढ़ रहे है।
सुबह से दोपहर दो बजे तक अस्पताल में चली ओपीडी के दौरान मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। यहां मौजूद कई मरीजों ने बताया कि मेडिकल स्टाफ की कमी होने के कारण मरीज अपनी बारी का घंटों इंतजार करते रहे। कई वृद्ध मरीज थक कर जमीन पर बैठ गए जिनमें ऐसे भी कई वृद्ध मरीज शामिल रहे जिन्हें इस दौरान चक्कर तक आने लगे हलांकि किसी ने भी नाम न छापने की बात कही। पीएचसी प्रभारी डा. राजेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में उनके अलावा एक महिला डाक्टर है यहां मरीजों की संख्या अधिक है जबकि स्टाफ की कमी है ऐसे में मरीजों की भीड़ संभालना कठिन हो जाती है। मंगलवार को भी ढ़ाई सौ से अधिक मरीजों की ओपीडी रही। जिनमें आधे मरीजों को बुखार, खांसी, शुगर, ब्लडप्रेशर की शिकायतें रही। मरीजों को चिकित्सीय सलाह देते हुए उन्होंने बताया कि ऐसे मौसम में लोग अपने खान-पान का बेहद ध्यान रखे साथ ही ठंडे पेय पदार्थो का सेवन कतई न करे। अधिक तली-भुनी हुई चाजों से परहेज करे खास कर ऐसे मौसम में बुुजुर्ग लोग अपना ख्याल जरूर रखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।