{"_id":"6ae0d8612df6482ad900dcf9","slug":"complaint-filed-against-social-media-influencer-anjali-arora-on-charges-of-fraud-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में परिवाद दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में परिवाद दाखिल
Tue, 27 Oct 2026 10:48 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला कोर्ट पहुंच गया है। आयोजक आशीष कुमार ने अंजलि और उनकी मैनेजर प्रीती दुबे पर एसीजेएम पंचम की अदालत में धोखाधड़ी के आरोप में परिवाद दाखिल किया है। नगाड़ा नाइट कार्यक्रम बीच में छोड़ने और कानपुरवासियों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाया है। आयोजकों के अनुसार, अंजलि को स्टेज पर 45 मिनट रुकना था लेकिन वह केवल 12 मिनट बाद कच्चा बादाम गाना बजने से नाराज होकर चली गईं। कार्यक्रम के लिए अंजलि को तीन लाख रुपये दिए गए थे। उनकी टीम की यात्रा पर एक लाख रुपये से अधिक खर्च हुए। मामले की अगली सुनवाई पांच नवंबर को होगी।
विज्ञापन