{"_id":"6a9eab8f84b7e3c9c70b9789","slug":"video-plot-to-murder-the-pharmaceutical-trader-was-finalized-for-rs6-lakh-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: छह लाख रुपये में तय हुई थी दवा कारोबारी की हत्या की साजिश, बहू ने घर में घुसाए थे हत्यारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: छह लाख रुपये में तय हुई थी दवा कारोबारी की हत्या की साजिश, बहू ने घर में घुसाए थे हत्यारे
दवा कारोबारी की हत्या के मामले की जांच में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि कारोबारी की हत्या के लिए करीब छह लाख रुपये देने की बात तय हुई थी। पुलिस के मुताबिक, घटना की साजिश करीब 15-20 दिन पहले रची गई थी और कारोबारी की बहू ने आरोपियों को घर और सोसाइटी में प्रवेश कराने में मदद की थी। पुलिस अब बहू की भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शामिल विशाल गौतम मृतक की दुकान पर करीब 12-13 वर्षों तक काम कर चुका था। इस वजह से उसका कारोबारी के परिवार से पुराना परिचय था और वह घरेलू काम के सिलसिले में भी घर आता-जाता था। इसी परिचय का फायदा उठाकर घर में प्रवेश करना आसान हुआ।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि घर में लगे कैमरों को लेकर कारोबारी की बहू असहज थी। प्रारंभिक जांच में व्यक्तिगत स्वतंत्रता प्रभावित होने की यह बात हत्या की साजिश के पीछे एक कारण बताई गई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।