{"_id":"6ae0b71464a0c91f260f2337","slug":"video-new-momentum-for-msmes-and-exports-trade-finance-to-empower-the-industrial-sector-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एमएसएमई और निर्यात को मिलेगी नई उड़ान, ट्रेड फाइनेंस से सशक्त होगा उद्योग जगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एमएसएमई और निर्यात को मिलेगी नई उड़ान, ट्रेड फाइनेंस से सशक्त होगा उद्योग जगत
मर्चेंट्स चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश, फेडरेशन ऑफ़ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाईजेशन और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के संयुक्त सहयोग में मंगलवार को मर्चेंट चैंबर हाल में एमएसएमई एंड एक्सपोर्ट प्रमोशन-ट्रेड फाइनेंस विषय पर आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को बैंकिंग सुविधाओं, सरकारी योजनाओं, विदेशी मुद्रा, व्यापार वित्त और निर्यात संवर्धन से जुड़ी जानकारी दी। कहा गया कि उद्योग एवं बैंकिंग क्षेत्र के बीच समन्वय से एमएसएमई और निर्यात को नई उड़ान मिल सकेगी।
उद्योग विभाग के उपायुक्त अंजनीश प्रताप सिंह ने एमएसएमई पॉलिसी 2022 के बारे में जानकारी दी। इसके तहत मिलने वाली छूटों के बारे में बताया। कहा कि इस पॉलिसी के जरिए उद्योगों को तेज रफ्तार मिल सकेगी। इस दौरान एक जिला एक उत्पाद, एक जिला एक व्यंजन योजनाओं पर जानकारी दी। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की डीजीएम संजू कुमारी ने रिटेल ट्रेड, विदेशी मुद्रा (फाेरेक्स) और ट्रेड फाइनेंस से संबंधित विषयों पर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बैंक की ओर से एमएसएमई, निर्यात से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया। बैंक के चीफ मैनेजर एवं सीपीसी कामर्शियल हेड रोहित कुमार ने एमएसएमई योजनाओं और विदेशी मुद्रा से संबंधित विषयों पर जानकारी दी। इसके अतिरिक्त, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, मुंबई के आईबीडी विभाग के चीफ मैनेजर सौरव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेड फाइनेंस से संबंधित विषयों पर विचार रखे। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन्स (फियो), उत्तर प्रदेश के रीजनल हेड आलोक श्रीवास्तव ने निर्यात संवर्धन एवं निर्यातकों के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। इस मौके पर सुशील शर्मा, नेहा जैन, प्रियंका पॉल, प्रभात मिश्रा, राहुल सचान, उमेश पांडेय, ईश्वर सिंह वर्मा आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।