फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Allegations of holding a youth captive and administering an overdose of drugs

कानपुर: सिंघानिया परिवार की संपत्ति के लिए युवक को बंधक बनाकर नशे की ओवरडोज देने का आरोप

Tue, 27 Oct 2026 05:36 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 27 Oct 2026 05:36 PM IST
सार

मामले में नामी बिल्डर अनूप अस्थाना, बेटे सुयश समेत पांच नामजद हैं। जबरन हस्ताक्षर और अंगूठा लगवाकर घर की रजिस्ट्री कराने का आरोप है।

विज्ञापन
Kanpur: Allegations of holding a youth captive and administering an overdose of drugs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंघानिया परिवार की पैतृक संपत्ति हड़पने के लिए युवक को नशे का आदी बनाने, बंधक रखकर नशे की ओवरडोज देने और धमकाकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर व अंगूठा लगवाने का आरोप लगा है। राधा कुंज, कालपी रोड निवासी प्रणव पत सिंघानिया की शिकायत पर स्वरूप नगर थाने में नामी बिल्डर अनूप अस्थाना, उनके बेटे सुयश अस्थाना, श्रीराम, बृजेन्द्र नाथ मिश्रा उर्फ बेबी बिल्डर समेत पांच नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


प्रणव के मुताबिक, सुयश से उनकी दोस्ती वर्ष 2020 से थी। आरोप है कि इसी दौरान सुयश ने उन्हें गांजे का सेवन कराना शुरू कर दिया। नशे की हालत में वह उनकी संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटाता था और पैतृक संपत्ति का हिस्सा अपने नाम करने का दबाव बनाता था। इनकार करने पर उसने अपने पिता और साथियों के साथ मिलकर संपत्ति हड़पने की साजिश रची।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, मई 2024 में बेनाझाबर जल संस्थान के सामने मुलाकात के बाद सुयश उन्हें अपने पिता अनूप अस्थाना की कार में बैठाकर ले गया। कार में श्रीराम भी मौजूद था। आरोप है कि श्रीराम ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उन्हें बेहोश कर दिया। होश आने पर वह स्वरूप नगर स्थित सुयश के कार्यालय में थे। वहां अनूप अस्थाना, सुयश और श्रीराम के साथ पहुंचे बृजेन्द्र नाथ मिश्रा ने उनके साथ मारपीट की और संपत्ति अपने नाम करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रणव का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनके हाथ-पैर पकड़कर इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर कई दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर और अंगूठा लगवाया गया। उन्हें कई दिनों तक कार्यालय में बंधक बनाकर रखा गया और नशे की ओवरडोज दी जाती रही।

आरोप है कि 10 जून 2024 को सुयश उन्हें घर ले गया, जहां बड़े भाई अद्वैत पत से गालीगलौज और मारपीट की गई। इसके बाद उन्हें फिर कार्यालय ले आया गया। जुलाई 2024 के आखिरी दिनों में रॉयल क्लिफ होटल और अगस्त के आखिरी सप्ताह में रिजेंटा होटल समेत कई स्थानों पर बंधक बनाकर रखा गया। इसी दौरान नशे की ओवरडोज देकर उनके घर की रजिस्ट्री भी करा ली गई। पीड़ित ने आरोपियों पर संपत्ति हड़पने की साजिश रचने, जबरन दस्तावेज तैयार कराने और नशे की ओवरडोज देकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर स्वरूप नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

दोस्ती के बाद संपत्तियों की जानकारी जुटाने का आरोप
प्रणव पत सिंघानिया के अनुसार, सुयश अस्थाना से उनकी दोस्ती वर्ष 2020 में हुई थी। दोनों अक्सर देर रात तक घूमते थे। आरोप है कि इसी दौरान सुयश ने उन्हें गांजे का सेवन कराना शुरू कर दिया। बेनाझाबर जल संस्थान के सामने और मोतीझील में दोनों अक्सर नशा करते थे। इसी दौरान सुयश उनकी संपत्तियों के बारे में जानकारी करता रहता था। उसने संपत्ति का कुछ हिस्सा अपने नाम करने के लिए भी कहा था। इनकार करने पर प्रणव को उसकी नीयत पर शक हुआ और उन्होंने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी।


होटलों में भी बंधक रखने का आरोप, भाइयों से अलग करने का बनाया दबाव
शिकायत के मुताबिक, सुयश अस्थाना ने प्रणव को उनके भाइयों से अलग रहने और उसके कहे अनुसार काम करने का दबाव बनाया। आरोप है कि उन्हें कार्यालय और अलग-अलग होटलों में बंधक बनाकर रखा गया। जुलाई 2024 के आखिरी दिनों में रॉयल क्लिफ होटल और अगस्त के आखिरी सप्ताह में रिजेंटा होटल ले जाया गया। इस दौरान उन्हें किसी से मिलने-जुलने से रोका गया। प्रणव का आरोप है कि आरोपियों ने नशे की ओवरडोज देकर और जान से मारने की धमकी देकर उनसे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर व अंगूठा लगवाए और उनके घर की रजिस्ट्री करा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed