{"_id":"6ac27d7f97f37fef8109a066","slug":"video-mandhana-to-become-a-rail-terminal-committee-inspects-site-for-parking-facilities-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंधना बनेगा रेल टर्मिनल... पार्किंग के लिए समिति ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंधना बनेगा रेल टर्मिनल... पार्किंग के लिए समिति ने किया निरीक्षण
अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड कॉरिडोर बनने के बाद मंधना रेलवे स्टेशन टर्मिनल के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रशासन ने अभी से पार्किंग, सार्वजनिक परिवहन और स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए रविवार दोपहर डीएम के अध्यक्षता में बैठक हुई। यहां कल्याणपुर बीडीओ संदीप कुमार (आईएएस) की अध्यक्षता में सहायक मंडल अभियंता फतेहगढ़ इंद्र भूषण राय, पीडब्ल्यूआई कमलेश कुमार झा, एसीपी यातायात संजय कुमार सिंह, एनएचएआई के तकनीकी प्रबंधक सुदीप मैथानी और अभिषेक मिश्रा की संयुक्त समिति बनाई गई। समिति ने निरीक्षण किया।
वहीं, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कार्यालय में हुई बैठक में मंधना स्टेशन के आसपास यातायात के बढ़ते दबाव से निपटने की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, अनवरगंज से मंधना तक एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण दिसंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। काम पूरा होने के बाद इस रेलखंड का मंधना अंतिम टर्मिनल स्टेशन बनेगा। इससे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ने के साथ वाहनों का दबाव भी बढ़ेगा। डीएम ने स्टेशन के बाहर उपलब्ध स्थानों को चिह्नित कर सुनियोजित पार्किंग विकसित करने के निर्देश दिए। फ्लाईओवर के नीचे भी वाहनों के लिए जगह तलाशने को कहा है।
इसी के चलते डीएम ने कल्याणपुर बीडीओ संदीप कुमार (आईएएस) की अध्यक्षता में समिति बनाई है। समिति ने रविवार को मंधना क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। बिल्हौर के दो और सदर तहसील के 13 गांवों से संबंधित मामलों की रिपोर्ट सोमवार तक मांगी है। कल्याणपुर-रावतपुर के बीच नालों की सफाई, कूड़ा निस्तारण और रेलवे ट्रैक के आसपास स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।