फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Mandhana to Become Rail Terminal... Committee Inspects Site for Parking

कानपुर: मंधना रेलवे स्टेशन टर्मिनल के रूप में विकसित किया जाएगा, पार्किंग के लिए समिति ने किया निरीक्षण

Sun, 04 Oct 2026 09:55 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 04 Oct 2026 09:55 PM IST
सार

कल्याणपुर बीडीओ संदीप कुमार (आईएएस) की अध्यक्षता में रेलवे, एनएचएआई और यातायात विभाग की संयुक्त समिति बनाई गई। 

विज्ञापन
Kanpur: Mandhana to Become Rail Terminal... Committee Inspects Site for Parking
डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड कॉरिडोर बनने के बाद मंधना रेलवे स्टेशन टर्मिनल के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रशासन ने अभी से पार्किंग, सार्वजनिक परिवहन और स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए रविवार दोपहर डीएम के अध्यक्षता में बैठक हुई। यहां कल्याणपुर बीडीओ संदीप कुमार (आईएएस) की अध्यक्षता में सहायक मंडल अभियंता फतेहगढ़ इंद्र भूषण राय, पीडब्ल्यूआई कमलेश कुमार झा, एसीपी यातायात संजय कुमार सिंह, एनएचएआई के तकनीकी प्रबंधक सुदीप मैथानी और अभिषेक मिश्रा की संयुक्त समिति बनाई गई। समिति ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


वहीं, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कार्यालय में हुई बैठक में मंधना स्टेशन के आसपास यातायात के बढ़ते दबाव से निपटने की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, अनवरगंज से मंधना तक एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण दिसंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। काम पूरा होने के बाद इस रेलखंड का मंधना अंतिम टर्मिनल स्टेशन बनेगा। इससे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ने के साथ वाहनों का दबाव भी बढ़ेगा। डीएम ने स्टेशन के बाहर उपलब्ध स्थानों को चिह्नित कर सुनियोजित पार्किंग विकसित करने के निर्देश दिए। फ्लाईओवर के नीचे भी वाहनों के लिए जगह तलाशने को कहा है।
विज्ञापन

Kanpur: Mandhana to Become Rail Terminal... Committee Inspects Site for Parking
डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक - फोटो : अमर उजाला
इसी के चलते डीएम ने कल्याणपुर बीडीओ संदीप कुमार (आईएएस) की अध्यक्षता में समिति बनाई है। समिति ने रविवार को मंधना क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। बिल्हौर के दो और सदर तहसील के 13 गांवों से संबंधित मामलों की रिपोर्ट सोमवार तक मांगी है। कल्याणपुर-रावतपुर के बीच नालों की सफाई, कूड़ा निस्तारण और रेलवे ट्रैक के आसपास स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

 
विज्ञापन

Kanpur: Mandhana to Become Rail Terminal... Committee Inspects Site for Parking
डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक - फोटो : अमर उजाला
अस्थायी पार्किंग बनाने की तैयारी
निरीक्षण के दौरान मंधना चौराहे से मसाला फैक्टरी के सामने स्थित ग्रीन बेल्ट के हिस्से को अस्थायी पार्किंग के रूप में इस्तेमाल करने पर भी सहमति बनी। इसके अलावा ट्रेन में चढ़ने के लिए रैंप, डस्टबिन के लिए स्थान और बस-ऑटो के आवागमन के लिए अलग प्रवेश मार्ग चिह्नित किया गया। वाहन खराब होने की स्थिति में क्रेन खड़ी करने के लिए भी जगह तय की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed