फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The Chief Minister visited Suntec City during his visit to Singapore

मुख्यमंत्री ने सिंगापुर दौरे के दौरान सनटेक सिटी का किया अवलोकन

Sun, 04 Oct 2026 04:20 PM IST
Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Sun, 04 Oct 2026 04:20 PM IST
The Chief Minister visited Suntec City during his visit to Singapore
हरियाणा सरकार गुरुग्राम में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर विकसित करने की तैयारी कर रही है। प्रस्तावित केंद्र में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ तकनीक और आधुनिक इंजीनियरिंग का इस्तेमाल किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसके निर्माण से जुड़े प्रस्ताव और परियोजना की रूपरेखा का अध्ययन किया। मुख्यमंत्री ने सिंगापुर दौरे के दौरान सनटेक सिटी का भी अवलोकन किया। यहां उन्होंने बड़े स्तर पर विकसित कन्वेंशन और व्यावसायिक परिसर के निर्माण, प्रबंधन और संचालन की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि बड़े आयोजनों के लिए किस तरह आधुनिक तकनीक, बेहतर आधारभूत ढांचे और सुविधाओं को एक साथ विकसित किया जाता है। मुख्यमंत्री ने इस मॉडल को गुरुग्राम में प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर के लिए उपयोगी पहलुओं को समझने के उद्देश्य से देखा। प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर को अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों के अनुरूप विकसित करने की योजना है। इसमें बड़े सम्मेलन, व्यावसायिक बैठकें, प्रदर्शनियां और अन्य राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। परियोजना में आधुनिक तकनीक, बेहतर यातायात प्रबंधन और आगंतुकों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने पर जोर है। मुख्यमंत्री ने सिंगापुर स्थित गार्डन्स बाय द बे का भी दौरा किया। यहां उन्होंने शहरी विकास के साथ प्रकृति संरक्षण को जोड़ने की व्यवस्था का अध्ययन किया। विशेष रूप से जल प्रबंधन, हरित क्षेत्र के विकास और पर्यावरण के अनुकूल तकनीक के इस्तेमाल की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इन व्यवस्थाओं को हरियाणा में भविष्य की परियोजनाओं में अपनाने की संभावनाओं को भी देखा। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री आम पर्यटकों से भी सहजता से मिले। भारतीय पर्यटकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई। विदेशी पर्यटकों से भी मुख्यमंत्री ने बातचीत की और उनके साथ फोटो खिंचवाई। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने सिंगापुर में विकसित आधुनिक शहरी परियोजनाओं और सार्वजनिक सुविधाओं को करीब से देखा। सरकार का जोर गुरुग्राम को आधुनिक व्यावसायिक और सम्मेलन गतिविधियों के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने पर है। प्रस्तावित 20 एकड़ का कन्वेंशन सेंटर इसी दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। इसके जरिए गुरुग्राम में बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

नर्मदापुरम: हॉकी में गोल्ड जीतकर गांव लौटे बिना ही छा गए विवेक सागर, अब शादी पर पिता ने बताया परिवार का प्लान

04 Oct 2026

नशे के खिलाफ धारूहेड़ा में पुलिस का सर्च अभियान; सीआईए, डॉग स्क्वॉड और थाना पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में की जांच

04 Oct 2026

चंडीगढ़ में सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन का भव्य आयोजन, 1000 से अधिका प्रतिभागियों ने लिया भाग

04 Oct 2026

VIDEO: मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास पर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी जेल से रिहा, निकाला जुलूस

04 Oct 2026

दिल्ली में अब गाड़ी चोरी करना मुश्किल, आईटीएमएस से तुरंत मिलेगा अलर्ट

04 Oct 2026
विज्ञापन

पांवटा साहिब में आधी रात को भीषण हादसा, डंपर से टकराई कार; 3 लोगों की मौत

04 Oct 2026

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर मनाली में कड़ा पहरा: 600 जवान संभालेंगे सुरक्षा, ड्रोन और पैराग्लाइडिंग पर रोक

04 Oct 2026
विज्ञापन

शिमला: वन्यजीव सप्ताह में रिज मैदान से दौड़ा जागरूकता का संदेश, विधायक हरीश जनारथा ने दिखाई मिनी मैराथन को हरी झंडी

04 Oct 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी, 4 घंटे तक बंद रहेगी अटल टनल; 600 जवान संभालेंगे सुरक्षा

04 Oct 2026

राजस्थान से मानसून की विदाई

04 Oct 2026

मानसून की विदाई के बाद MP में मौसम का यू-टर्न!

04 Oct 2026

बिहार न्यूज: गंडक का तटबंध टूटा, गांवों में घुसा पानी; घर-खेत डूबे, बांध पर शरण लेने को मजबूर परिवार

04 Oct 2026

उज्जैन: महाकाल के दरबार में भक्ति का अद्भुत रंग, भस्म आरती में बाबा का भांग से हुआ सूर्य स्वरूप शृंगार

04 Oct 2026

VIDEO: रात के अंधेरे में हो रही खाद की कालाबाजारी, ग्रामीणों ने सहकारी समिति पर किया हंगामा

04 Oct 2026

अयोध्या: निषाद का बड़ा बयान, 2027 में BJP के साथ रहने का ऐलान

04 Oct 2026

VIDEO: कोसीकलां में एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति

04 Oct 2026

VIDEO: अरिंद नदी उफान पर, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

04 Oct 2026

बैरिया में बाढ़ बचाव व साफ-सफाई का जायजा लिया, VIDEO

03 Oct 2026

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाया, VIDEO

03 Oct 2026

मंडलीय विद्यालयी कबड्डी में आजमगढ़ बना ओवरऑल चैंपियन, VIDEO

03 Oct 2026

पीडीडीयू जंक्शन पर उमड़ी भीड़, संभालने में आरपीएफ और जीआरपी के छूटे पसीने; VIDEO

03 Oct 2026

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं, VIDEO

03 Oct 2026

समस्याओं को लेकर लेखपाल संघ का तहसील में धरना, VIDEO

03 Oct 2026

जीवित्पुत्रिका पर्व पर तालाब की सफाई की और खिचड़ी वितरित किया

03 Oct 2026

10 नवंबर को होगी श्री चित्रगुप्त वार्षिक पूजा, VIDEO

03 Oct 2026

हमीद सेतु के ज्वाइंटर में गैप होने का वीडियो वायरल;video

03 Oct 2026

आठ सूत्रीय मांगों के समर्थन में लेखपालों ने किया धरना प्रदर्शन, VIDEO

03 Oct 2026

बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, VIDEO

03 Oct 2026

मांगों को लेकर लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार, सीएम को भेजा ज्ञापन; VIDEO

03 Oct 2026

मोना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, VIDEO

03 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed