{"_id":"69f0b05da92f287a1203116b","slug":"video-kanpur-woman-commits-suicide-along-with-her-two-daughters-under-suspicious-circumstances-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने दो बेटियों संग दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने दो बेटियों संग दी जान
महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नजफगढ़ गांव में करीब 5 वर्षों से अपने माता-पिता के साथ रह रही महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार महिला चांदनी (35) अपनी 8 वर्षीय बेटी पायल तथा पांच वर्षीय बेटी ब्यूटी के साथ अपने पिता रामपाल पासवान तथा मां शांति देवी के साथ मायके में ही रह रही थी।
परिजनों ने बताया कि वर्ष 2012 में चांदनी का विवाह नगला सीताराम का पुरवा करहल मैनपुरी के रहने वाले राकेश उर्फ नेता के साथ हुआ था विवाह के बाद से ही पति शराब के नशे में धुत होकर घर आने लगा तथा महिला के साथ मारपीट करने लगा जिससे आजिज होकर करीब 5 वर्ष पहले मृतका अपने गांव वापस लौट आई थी और 1 वर्ष पहले पति राकेश से लिखा पढ़ी में समझौता हो गया था जिसके बाद दोनों ने अलग-अलग रहने का फैसला किया था।
रोजाना की भांति महिला घर पर अपनी बेटियों के साथ थी मां शांति देवी खेतों में भूसा लेने गई थी तथा पिता गुजरात में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं।
मंगलवार की सुबह करीब 10:00 बजे महिला ने मौका पाकर अपनी दोनों बेटियों तथा खुद जहरीला पदार्थ खाकर तड़प तड़प कर जान दे दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।