{"_id":"6aea303734622081dc07bdf5","slug":"video-kanpur-woman-arrested-with-charas-worth-15-crore-her-boyfriend-is-in-jail-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: डेढ़ करोड़ की चरस संग महिला गिरफ्तार, प्रेमी जेल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: डेढ़ करोड़ की चरस संग महिला गिरफ्तार, प्रेमी जेल में
बजरिया पुलिस ने मंगलवार देर रात कंघी मोहाल निवासी महिला शबनम बेगम उर्फ चाचा को तीन किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब डेढ़ करोड़ बताई जा रही है। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि शबनम का पति रहीस अहमद का कुछ समय पहले देहांत हो चुका है। इसके बाद वह अपने प्रेमी रियाज खटोला के साथ रहती थी। रियाज भी कुछ समय पहले चरस बेचने के आरोप में अवैध पिस्टल के साथ जेल भेजा गया था और अभी वह छूटा नहीं है। पुलिस के मुताबिक कंघी मोहाल में बीते कई दिनों से चरस बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। इस पर देर रात सटीक सूचना पर महिला पुलिस की मदद से शबनम को उसके घर के पास ही घेरा गया और तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद एक बैग से डेढ़ किलो चरस बरामद हुई। बीच सड़क पर हुई कार्रवाई से आसपास के लोगों में हड़कंप की स्थिती रही। पुलिस के मुताबिक शबनम ने प्रेमी के जेल जाने के बाद से उसका चरस बेचने का धंधा संभाल लिया था। चरक की बिक्री के अलावा वह तस्करी भी करती थी। महिला पुलिस शबनम से पूछताछ कर उसके साथियों का भी पता कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।