Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Roorkee News
›
Food Safety Department raid in Roorkee: Business being operated without a license; notices issued to three shopkeepers
{"_id":"6ae9e1f14447be4f5b0cc0d5","slug":"video-food-safety-department-raid-in-roorkee-business-being-operated-without-a-license-notices-issued-to-three-shopkeepers-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुड़की में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा: बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार, तीन दुकानदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा: बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार, तीन दुकानदारों को नोटिस
त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरों और खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को विभाग की टीम ने रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों, डेयरी और रिटेल स्टोरों पर छापेमारी कर जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना खाद्य लाइसेंस के कारोबार करने और बेकरी उत्पादों पर निर्माण एवं एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं करने पर तीन कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मिठाई के 12 नमूने लिए गए, जिनमें एक पनीर का नमूना भी शामिल है। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। टीम ने मिठाई, दूध, तेल, बेकरी उत्पाद समेत 73 खाद्य पदार्थों की जांच की। इनमें से 14 खाद्य पदार्थ सेहत के लिहाज से सही नहीं पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।विभाग ने सभी मिठाई और बेकरी उत्पाद विक्रेताओं को एक दिन के भीतर अपने उत्पादों पर निर्माण तिथि और एक्सपायरी तिथि अंकित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। कुछ व्यापारी विभाग की टीम को देखकर दुकानें बंद कर चले गए। सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी ने बताया कि त्योहारों में अधिक मुनाफा कमाने के लिए कुछ कारोबारी खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए मिलावटखोरी करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ विभाग लगातार जांच और कार्रवाई कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।