Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI secretary Devajit Saikia reaction on Speculations regarding increasing IPL teams

क्या आईपीएल में बढ़ेगी टीमों की संख्या: अटकलों पर क्या बोले बीसीसीआई सचिव सैकिया? विस्तार की योजना बताई

Wed, 11 Nov 2026 05:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 11 Nov 2026 05:51 PM IST
सार

आईपीएल टीमों के बढ़ने को लेकर पिछले कई दिनों से अटकलों का बाजार गर्म है। इसे लेकर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया का भी बयान सामने आया है।

विज्ञापन
BCCI secretary Devajit Saikia reaction on Speculations regarding increasing IPL teams
देवजीत सैकिया - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में फिलहाल टीम की संख्या 10 से बढ़ा कर 12 करने की किसी भी संभावना से इनकार किया है। सैकिया ने इस चर्चा को खारिज करते हुए कहा कि ऐसे प्रस्ताव पर बोर्ड के भीतर अनौपचारिक स्तर पर भी कोई चर्चा नहीं हुई है। सैकिया ने कहा कि वैश्विक क्रिकेट बाजार में आईपीएल को लेकर बढ़ती दिलचस्पी के बावजूद फिलहाल इसके विस्तार की कोई योजना नहीं है। 
विज्ञापन


सैकिया बोले- आईपीएल के अगले सीजन पर ध्यान
सैकिया ने कहा, 2028 में आईपीएल को 12 टीम का टूर्नामेंट बनाने की संभावना पर हमने औपचारिक या अनौपचारिक तौर पर कोई चर्चा की है। फिलहाल यह हमारे विचाराधीन नहीं है। हमारा ध्यान फिलहाल 2027 में होने वाले आईपीएल पर है जो इसका 20वां सत्र होगा। यह एक बड़ा आयोजन होगा। हम इसी की तैयारियों के बारे में सोच रहे हैं और इसके आगे की किसी योजना पर विचार नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन


आईपीएल में टीम संख्या बढ़ाए जाने को लेकर मीडिया में चल रही खबरों को भी उन्होंने निराधार अटकलें करार देते हुए स्पष्ट किया, मीडिया में जो खबरें चल रही हैं, वे कुछ लोगों की कल्पनाशीलता से उपजी अटकलें हैं। इन पर मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी। इन खबरों की कोई प्रामाणिकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब होगी आईपीएल की नीलामी?
आईपीएल 2027 की मिनी नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित की जाएगी। यह एक दिवसीय नीलामी होगी, जिसमें सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को मजबूत करने के लिए खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी। आईपीएल की ओर से फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों की रिटेंशन और रिलीज लिस्ट जमा करने के लिए दो दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। पहले यह डेडलाइन 15 नवंबर निर्धारित थी, जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें वनडे मुकाबले का दिन भी है। अब टीमें 17 नवंबर तक अपनी अंतिम सूची जमा कर सकेंगी।


फ्रेंचाइजी की ओर से रिटेंशन और रिलीज लिस्ट सौंपे जाने के बाद आईपीएल सभी टीमों को नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले खिलाड़ियों की सूची भेजेगा। इसके बाद टीमें अपनी जरूरत के मुताबिक खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट करेंगी। नीलामी से ठीक एक सप्ताह पहले खिलाड़ियों की अंतिम सूची और सेट के क्रम की जानकारी भी फ्रेंचाइजी को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed