{"_id":"6af452755ed67a2e25059eaf","slug":"hardoi-car-goes-out-of-control-and-hits-divider-on-ganga-expressway-four-dead-including-a-couple-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में भीषण सड़क हादसा: गंगा एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, दंपती समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में भीषण सड़क हादसा: गंगा एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, दंपती समेत चार की मौत
Wed, 11 Nov 2026 05:03 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 11 Nov 2026 05:03 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में एक कार हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में कार सवार दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हरदोई में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
गंगा एक्सप्रेस-वे पर सांडी थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 317 पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में कार सवार दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मदद के लिए देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और यूपीडा के वाहन को पलट दिया।
प्रयागराज के मुड़ैरा निवासी सौरभ उपाध्याय एक साफ्टवेयर कंपनी चलाते थे और नोएडा में परिवार समेत रहते थे। छठ पूजा के लिए वह पत्नी मेनका, दो बेटों शिवओम और व्योम उपाध्याय के साथ बुधवार को नोएडा से प्रयागराज जाने को निकले थे। गंगा एक्सप्रेस-वे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सौरभ और मेनका की मौके पर ही मौत हो गई। शिवओम ने सांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और व्योम ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।