{"_id":"6918b08c170b4e7b7d0a484f","slug":"video-kanpur-udyog-vyapar-mandal-elections-on-december-27-and-january-11-2025-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव 27 दिसंबर और 11 जनवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव 27 दिसंबर और 11 जनवरी को
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव अधिकारी और पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को मरियमपुर चौराहा स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई। इसमें व्यापार मंडल का त्रैवार्षिक चुनाव घोषित किया गया। उत्तर जिला का चुनाव 27 दिसंबर को नयागंज गुजरात भवन में होगा जबकि दक्षिण जिला का चुनाव 11 जनवरी को अग्रसेन भवन किदवईनगर में कराया जाएगा।
बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी रामेश्वर गुप्ता ने बताया कि व्यापार मंडल के चुनाव में 268 सदस्य हैं। अब उत्तर जिला में 137 सदस्य होंगे जबकि दक्षिण जिला में 68 सदस्य हैं। उत्तर और दक्षिण के सदस्यता प्रमुख सुशील गुप्ता और अशोक अग्रवाल ने बताया कि 15 दिसंबर तक सदस्यता अभियान को पूरा किया जाएगा जिसके बाद आगे की चुनावी प्रक्रिया 15 दिन बाद घोषित की जाएगी। 15 दिसंबर तक सदस्य बनाए जाएंगे। उन्हीं सदस्यों के आधार पर चुनाव होंगे। चुनाव पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से कराए जाएंगे। पूर्व में 2022 में चुनाव कराए गए थे। तब व्यापार मंडल का क्षेत्रीय विभाजन नहीं था। पहली बार उत्तर और दक्षिण जिला के आधार पर चुनाव कराए जाएंगे। वहीं, बैठक के दौरान सरोजनीनगर व्यापार मंडल का गठन हुआ जिसके अध्यक्ष मुकेश भाटिया बनाए गए। 100 सदस्यों की एक सूची भी पदाधिकारियों को सौंपी गई। इसके साथ ही अंकित सिंह महामंत्री और राजू चावला कोषाध्यक्ष घोषित किए गए। बैठक में सीपी सोमानी, देवी प्रसाद खन्ना, सरताज अहमद, प्रदीप पांडेय, राकेश सिंह, सुनील बजाज, कृपा शंकर त्रिवेदी, प्रदीप गुप्ता आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।