फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 48 hours in September set a 55-year rainfall record

कानपुर: सितंबर के 48 घंटों ने बनाया 55 साल में बारिश का रिकॉर्ड, आगे के लिए मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Wed, 02 Sep 2026 11:45 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 02 Sep 2026 11:45 PM IST
सार

एक-दो सितंबर को शाम पांच बजे तक 133.2 मिमी बारिश हुई। इससे पहले इतना पानी सितंबर के दो दिनों में नहीं गिरा।

विज्ञापन
Kanpur: 48 hours in September set a 55-year rainfall record
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहली बार सितंबर के 48 घंटों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 55 वर्षों में सितंबर के दो दिन में 133.2 मिमी बारिश दर्ज हुई है। सितंबर पूरे महीने की सामान्य औसत बारिश 169 मिमी है।
विज्ञापन


विवि के मौसम विभाग के मुताबिक एक सितंबर को 68 मिमी बारिश दर्ज की गई। 55 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक सितंबर को इतना पानी गिरा। दो सितंबर को शाम पांच बजे तक 65.2 मिमी पानी गिरा। दो दिनों में कुल बारिश 133.2 मिमी हो गई। इसके पहले एक सितंबर को सर्वाधिक बारिश वर्ष 2025 में 6.8 मिमी हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2003 में दो सितंबर को 46.4 मिमी बारिश हुई थी लेकिन एक सितंबर को बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन


 

Kanpur: 48 hours in September set a 55-year rainfall record
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
इस तरह 48 घंटे में बारिश का यह रिकॉर्ड पहली बार बना है। सितंबर के पूरे महीने में अभी तक सबसे अधिक बारिश 453.6 मिमी वर्ष 2003 में हुई थी। सितंबर में सबसे कम बारिश होने का रिकाॅर्ड वर्ष 2007 और वर्ष 2016 का है। इन दोनों वर्षों में सितंबर में सिर्फ 23.6 मिमी बारिश हुई थी।

Kanpur: 48 hours in September set a 55-year rainfall record
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि वर्ष 1971 से अब तक एक सितंबर को सबसे अधिक बारिश हुई है। सितंबर में अभी और मानसून के सक्रिय रहने के आसार बने हुए हैं।

तापमान
अधिकतम- 30 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 24.6 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed