फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two friends on a motorcycle killed in collision with a vehicle in Bidhnu

कानपुर में भीषण हादसा: बिधनू में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Wed, 02 Sep 2026 11:23 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 02 Sep 2026 11:23 PM IST
सार

हरदौली गांव के पास तेज रफ्तार वाहन से हादसा हुआ। वाहन का पता लगाने के लिए पुलिस सीसी कैमरे खंगाल रही है।

विज्ञापन
Kanpur: Two friends on a motorcycle killed in collision with a vehicle in Bidhnu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिधनू में बाइक से जा रहे दो दोस्तों को मंगलवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुआ निकल गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने एक के बाद एक दोनों को मृत घोषित कर दिया। युवक अपने दोस्त के साथ बीमार पत्नी को देखने फतेहपुर जा रहा था।

विज्ञापन


फतेहपुर के चांदपुर जहाराबाद चतनपुर गांव निवासी लक्ष्मीनारायण का इकलौता बेटा अरुण (23) गुजरात में काम करता था। फरवरी में ही दीपिका से उसकी शादी हुई थी। वह पांच माह की गर्भवती है जबकि आवास-विकास हंसपुरम निवासी अरुण का दोस्त शौर्य उर्फ मोहित (25) भी वहीं काम करता था। मंगलवार रात दो बजे दोनों को ट्रेन से गुजरात निकलना था। अरुण के परिजन के मुताबिक देर रात अरुण की पत्नी की दीपिका की तबीयत बिगड़ गई। इसपर वह शौर्य के साथ बाइक से फतेहपुर के लिए निकला था। बिधनू में हरदौली गांव के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को सीएचसी भेजा जहां डाक्टरों ने शौर्य को मृत घोषित कर अरुण को हैलट रेफर कर दिया। तड़के इलाज के दौरान अरुण ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद अरुण की पत्नी की तबीयत और बिगड़ गई। परिजन उसकी देखभाल कर रहे हैं। बिधनू इंस्पेक्टर टीबी सिंह ने बताया कि सीसी कैमरों के माध्यम से वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed