{"_id":"6ac64278ce4d4399470ceff6","slug":"video-kanpur-traders-furious-over-failure-to-clean-using-super-sucker-machine-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सुपर सॉकर मशीन से सफाई न होने पर भड़के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सुपर सॉकर मशीन से सफाई न होने पर भड़के व्यापारी
किदवई नगर 40 चालीस दुकान चौराहे पर सुपर सॉकर मशीन से सफाई न होने पर व्यापारी भड़क गए। कहा कि आए दिन जलभराव से व्यापारी और व्यापार प्रभावित हो रहा है। अधिकारी और कर्मचारी केवल खानापूरी कर रहे हैं। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि 40 दुकान चौराहे पर सीवर बंद होने के कारण जलभराव और जल निकासी की समस्या को लेकर व्यापारियों ने पुराने तरीके से सीवर सफाई का विरोध किया। व्यापारियों ने मांग उठाई कि बार-बार होने वाली समस्या के स्थायी समाधान के लिए आधुनिक सुपर सॉकर मशीन से सीवर की सफाई कराई जाए। जब अफसरों ने पुरानी व्यवस्था के तहत काम कराया तो व्यापारियों ने रोष जताया। इस दौरान जल निगम के महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी से फोन पर वार्ता की। और 40 दुकान चौराहे की सीवर समस्या का स्थायी समाधान किए जाने की मांग रखते हुए सुपर सॉकर मशीन से सफाई कराने की मांग की। इस पर महाप्रबंधक ने रात में सुपर सॉकर मशीन भेजकर सीवर की सफाई कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अशोक शुक्ला, राजकुमार गुप्ता, विनायक पोद्दार, जय कुमार शर्मा, पवन गौड़ आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।