{"_id":"6ac5ee70f99f2756580ae439","slug":"video-seven-clinics-operating-illegally-in-banbhoolpura-were-sealed-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: बनभूलपुरा में अवैध रूप से चल रहे सात क्लीनिक सील, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: बनभूलपुरा में अवैध रूप से चल रहे सात क्लीनिक सील, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारे छापे
हल्द्वानी में गर्दन के दर्द को ठीक करते वक्त महिला की मौत के बाद हरकत में आए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। अधिकारियों ने बनभूलपुरा, इंदिरा नगर और ताज चौराहा क्षेत्र में बगैर पंजीकरण संचालित सात क्लीनिकों को सील कर दिया जबकि एक क्लीनिक संचालक को चेतावनी दी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी के नेतृत्व में एसडीएम मोनिका और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दोपहर में छापे मारे। बनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र के समीप स्थित मेड प्लस क्लीनिक, अल-शिफा डेंटल क्लीनिक, रयान क्लीनिक, इंद्रानगर स्थित विसवास मेडिकोज, ताज चौराहे के समीप स्थित स्टार डेंटल क्लीनिक, यूनिक हेल्थ केयर एंड फिजियोथैरेपी सेंटर व बवासीर भगंदर रोग विशेषज्ञ क्लीनिक को सील कर दिया। इसके अलावा टीम ने ताज चौराहे के समीप स्थित पांडे डेंटल क्लीनिक के संचालक को व्यवस्थाओं में सुधार की चेतावनी दी है।सिटी मजिस्ट्रेट बाजपेयी ने बताया कि उक्त सभी क्लीनिक संचालकों से पंजीकरण संबंधी दस्तावेज और वैध डिग्री दिखाने को कहा गया लेकिन वह कागजात उपलब्ध नहीं करा सके। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताया कि सभी क्लीनिक संचालकों को स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित मानकों के अनुरूप पंजीकरण और आवश्यक लाइसेंस रखना अनिवार्य है। अभियान में डा. रजत भट्ट आदि शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।