फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   elderly-man-dies-after-assault-during-land-dispute-accused-entered-house-with-sharp-blade

छत्तीसगढ़: 9 डिसमिल जमीन का विवाद बना जानलेवा, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की धक्का लगने से मौत

Tue, 06 Oct 2026 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चाम्पा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चाम्पा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 05:56 PM IST
elderly-man-dies-after-assault-during-land-dispute-accused-entered-house-with-sharp-blade

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम उच्चभिट्ठी में महज 9 डिसमिल जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद खूनी घटना में बदल गया। पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान एक युवक ने घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग को आरोपी ने जोरदार धक्का दे दिया। जमीन पर गिरने के कुछ देर बाद बुजुर्ग की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जमीन बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद
पुलिस के मुताबिक, ग्राम उच्चभिट्ठी में करीब 9 डिसमिल जमीन, जिस पर मकान बना हुआ है, उसके बंटवारे को लेकर लोचन प्रसाद यादव, गोपी यादव और भरत यादव के परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

इसी विवाद के चलते आरोपी राजकिरण यादव (23 वर्ष) कथित तौर पर हाथ में धारदार ब्लेड लेकर रमेश यादव के घर पहुंचा। आरोप है कि उसने वहां गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और रमेश यादव के साथ मारपीट शुरू कर दी।

बीच-बचाव करने पहुंचे थे पिता
रमेश यादव के साथ मारपीट होते देखकर उनके पिता लोचन प्रसाद यादव बीच-बचाव करने पहुंचे। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान आरोपी ने बुजुर्ग को सीने पर जोरदार धक्का दे दिया। धक्का लगने से लोचन प्रसाद यादव जमीन पर गिर पड़े। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई
पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान पंचनामा कार्रवाई की और घटनास्थल पर मौजूद लोगों के साथ ही सूचक रमेश यादव के बयान दर्ज किए। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की शॉर्ट रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

आरोपी गिरफ्तार, ब्लेड जब्त
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी राजकिरण यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्टील का ब्लेड भी जब्त किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 105, 296, 351(3) और 333 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कांगड़ा: क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में मरीजों की भारी भीड़, 11 बजे तक कई ओपीडी में नहीं पहुंचे डॉक्टर

06 Oct 2026

वीडियो: बाजपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला

शिमला: हिमालय के इतिहास, कला और संस्कृति पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

06 Oct 2026

नशा बेचने के शक में निहंगों ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल

06 Oct 2026

हरियाणा के सीएम नायब सैनी सिंगापुर दाैरे पर

विज्ञापन

मंडी: धर्मपुर में सात पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

06 Oct 2026

कांगड़ा: जदरांगल केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर के लिए 30 करोड़ जारी करने की मांग, AAP ने दी आंदोलन की चेतावनी

06 Oct 2026
विज्ञापन

Video: राज्यसभा के आठों उम्मीदवार भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

06 Oct 2026

विपक्षी सांसदों का विरोध मार्च, राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेता बैरिकेड पर चढ़े; कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

06 Oct 2026

खेत की जुताई के विवाद में बुजुर्ग की पीटकर हत्या, गांव में तनाव

06 Oct 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन

06 Oct 2026

घर में घुसा पैंगोलिन, भीड़ को देखकर गेंद की तरह गोल बैठ गया

06 Oct 2026

करनाल में राजकीय महिला महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

06 Oct 2026

झज्जर में मांगों को लेकर नर्सिंग स्टाफ ने दूसरे दिन भी दो घंटे की हड़ताल की

महिला कबड्डी टीम को 1 करोड़ का आश्वासन, पुष्पा राणा ने CM से की बड़ी मांग

06 Oct 2026

बादली में लगा सेवा सेतु कैंप, लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

सिरमौर: मारकंडा के पास फिर पलटा खनन सामग्री से लदा ट्राला, तीन किमी का हिस्सा बना हादसों का हॉटस्पॉट

06 Oct 2026

VIDEO: कई टुकड़ों में बंट गया ट्रैक्टर, किसान के 25 वर्षीय बेटे की मौत; हादसा देख कांप गए लोग

06 Oct 2026

सीईसी के खिलाफ इंडिया गठबंधन का विरोध मार्च, लगा भारी जाम

06 Oct 2026

Video: बाढ़ में डूबे गांव, स्कूल बंद, ढाई हजार मकान पानी में

06 Oct 2026

Video: नाव न होने से बाढ़ में डूबी सड़क पर जा रहे छह बच्चे डूबे, पांच सुरक्षित; विमल की तलाश जारी

06 Oct 2026

Video: लखनऊ एयरपोर्ट परिसर के लेबर कैंप में आग

06 Oct 2026

'वोट चोरी’ के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों का विरोध मार्च, दिल्ली पुलिस अलर्ट

06 Oct 2026

फतेहाबाद में ऑनलाइन ट्रांसफर का विरोध जारी, दो घंटे के धरने पर बैठे नर्सिंग ऑफिसर, कल भी होगा विरोध

06 Oct 2026

शिमला में दृष्टिहीन संघ का सचिवालय के बाहर धरना, मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

06 Oct 2026

नाहन के ऐतिहासिक रानीताल पार्क पर बदहाली का ग्रहण, टूटे झूले और जंग खा रही लाखों की ट्रेन-नावों से बच्चों के सपने हुए बेरंग

06 Oct 2026

सिरमौर: सुरला स्कूल में प्रभात फेरी से शुरू हुआ एनएसएस शिविर का चौथा दिन, स्वयंसेवियों ने दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश

06 Oct 2026

सीहोर: जंगलों से निकलकर शहर की चौखट तक पहुंचा बाघ, मंडी से अवधपुरी तक चहलकदमी; पगचिह्न मिले

06 Oct 2026

कानपुर कैंट के बदलीपुरवा में छा रहा अंधेरा, पेड़ों की डालियों से ढकीं हैं स्ट्रीट लाइटें

06 Oct 2026

कानपुर कैंट में जर्जर सड़क बनी आफत, लालकुर्ती से भज्जापुरवा मार्ग पर जलभराव और गड्ढे

06 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed