{"_id":"6ac280a157ec8c397407a451","slug":"video-kanpur-sp-workers-held-a-foot-march-clashed-with-police-while-burning-an-effigy-of-the-cec-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सपाइयों ने निकाला पैदल मार्च, सीईसी का पुतला फूंकने पर पुलिस से भिड़ंत, कलक्ट्रेट परिसर में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सपाइयों ने निकाला पैदल मार्च, सीईसी का पुतला फूंकने पर पुलिस से भिड़ंत, कलक्ट्रेट परिसर में दिया धरना
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ बड़े चौराहे से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। पुतला फूंकने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत भी हो गई।
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में सपा की महानगर इकाई और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों ने मार्च निकाला। सपाई लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ जैसे नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के चार पुतले फूंकने का प्रयास किया। पुलिस से छीनाझपटी में एक बड़ा पुतला फट गया। पुलिस से कहासुनी के बाद सपाई कलक्ट्रेट परिसर के अंदर गए और जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।
समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने पुतलों के साथ बैनर और पोस्टर में छपी मुख्य चुनाव आयुक्त की फोटो जलाई। सयुस के महानगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी के साथ कार्यकर्ताओं ने लायर्स चौराहा पर भी तस्वीरें फूंकीं। नेताओं ने बताया कि पुतलों की छीना-झपटी में कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें भी आईं। धरना स्थल पर बैठे सपाई मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते रहे। इस प्रदर्शन में समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद यादव, शैलेंद्र यादव मिंटू और नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर सहित कई नेता शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।