{"_id":"6ac4db8d9e1509cb4500d15f","slug":"video-kanpur-south-facing-ganesha-idol-found-during-peshwa-palace-excavation-becomes-center-of-attraction-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पेशवा महल की खुदाई में मिली दक्षिणमुखी गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पेशवा महल की खुदाई में मिली दक्षिणमुखी गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र
बिठूर संग्रहालय में रखी पेशवा महल की खुदाई में मिली दक्षिणमुखी गणेश प्रतिमा इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है। ऐतिहासिक महत्व से जुड़ी इस प्रतिमा को देखने के लिए संग्रहालय पहुंचने वाले लोगों में खासा कौतूहल दिखाई देता है। प्रतिमा की बनावट और दक्षिणमुखी स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख कारण है। संग्रहालय के केयर टेकर ने बताया पेशवा महल क्षेत्र में हुई खुदाई के दौरान यह गणेश प्रतिमा मिली थी। इसके बाद इसे सुरक्षित रखते हुए बिठूर संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया है। संग्रहालय में आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु प्रतिमा के इतिहास और इसके धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी लेते नजर आते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।