{"_id":"6aa97be4e7252931b402b193","slug":"video-kanpur-roadways-bus-enters-naveen-ganga-bridge-despite-ban-traffic-jam-ensues-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रोक के बाद नवीन गंगा पुल पर घुसी रोडवेज बस, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रोक के बाद नवीन गंगा पुल पर घुसी रोडवेज बस, लगा जाम
नवीन गंगा पुल से कानपुर की ओर रोडवेज बसों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बावजूद मंगलवार को दोपहर लखनऊ चारबाग डिपो की रोडवेज बस शार्टकट के चक्कर में पुल पर जाने लगी तो होमगार्ड ने उसे रोक लिया। बस रोकने पर कंडक्टर होमगार्ड से भिड़ गया। साथ ही अड़ गया कि वह बस को किसी भी सूरत में नहीं मोड़ेगा। इस बीच कुछ राहगीरों ने होमगार्ड का पक्ष लिया, तब कंडक्टर शांत हुआ। इसके बाद बस के वापस मोड़ने के दौरान नवीन गंगा पुल पर करीब एक घंटे जाम लगा रहा।
मालूम हो कि जाजमऊ पुराने गंगा पुल पर मरम्मत कार्य के चलते कानपुर-लखनऊ के बीच चलने वाली सभी रोडवेज बसों को बदरका चौराहे से आजाद मार्ग होकर सरैया रेलवे क्रॉसिंग से गंगा बैराज होकर कानपुर निकाले जाने के लिए डायवर्जन हुआ है। इसके बावजूद कई रोडवेज बसें शार्टकट के चक्कर में नवीन गंगा पुल से होकर निकल रही है। मंगलवार दोपहर लखनऊ चारबाग डिपो की एक बस उन्नाव से कानपुर की ओर जाने के लिए नवीन गंगा पुल मोड़ पर जैसे ही पहुंची, वहां तैनात होमगार्ड ने उसे रोक लिया। इस पर बस का कंडक्टर कई यात्रियों के साथ सड़क पर आ गया और होमगार्ड से भिड़ गया। होमगार्ड का गिरेबान पकड़ते हुए बोला, जिसे बुलाना हो बुला लो हम बस पीछे नहीं करेगें। कई राहगीरों ने इसका विरोध किया और कंडक्टर को नियम बताते हुए बस को वापस ले जाने को कहा। इस दौरान एक घंटे तक पुल मोड़ के पास जाम लगा रहा। दोपहर एक से दो बजे के बीच लोग जाम से जूझे। उधर,स सीओ (ट्रैफिक) प्रदीप मौर्य का कहना है कि मामले की जांच होगी। रोडवेज के एआरएम से बात की जाएगी। इस तपह की गुंडई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।