Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Video: Anti-'Chitta' walkathon in Una on Wednesday; Chief Minister to sound the battle cry against drugs.
{"_id":"6aa92aa47655be057d0a12bc","slug":"video-video-anti-chitta-walkathon-in-una-on-wednesday-chief-minister-to-sound-the-battle-cry-against-drugs-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना में बुधवार को एंटी चिट्टा वॉकाथॉन, मुख्यमंत्री भरेंगे नशे के खिलाफ हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में बुधवार को एंटी चिट्टा वॉकाथॉन, मुख्यमंत्री भरेंगे नशे के खिलाफ हुंकार
हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान को नई मजबूती देने के लिए बुधवार को ऊना में ऊना वॉकाथॉन का आयोजन किया जाएगा। एंटी चिट्टा और पर्यावरण जागरूकता की थीम पर होने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक, विद्यार्थी, युवा और विभिन्न वर्गों के लोग हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बढ़ते नशे के खतरे के प्रति लोगों को जागरूक करना और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देना है। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पुलिस विभाग ने जिले वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है। मंगलवार को आईजी विमल गुप्ता के नेतृत्व में तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के आईजी विमल गुप्ता ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि बुधवार, 16 सितंबर को ऊना में ऊना वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है। इस वॉकाथॉन की मुख्य थीम एंटी चिट्टा और पर्यावरण जागरूकता रखी गई है। उन्होंने इस मुहिम के लिए पुलिस विभाग, एसपी, डीएसपी सहित छोटे-बड़े सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और समाज के सभी वर्गों को इस अभियान में सहयोग देना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।