{"_id":"6ab52027c0be80aa990ee4ed","slug":"video-kanpur-residents-protest-after-enduring-three-months-of-waterlogging-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: तीन माह से जलभराव की समस्या झेल रहे लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: तीन माह से जलभराव की समस्या झेल रहे लोगों ने किया प्रदर्शन
जाजमऊ के वार्ड 96 में पॉयनियर टेनरी के पास पिछले तीन माह से नाला चोक होने से जलभराव की समस्या झेल रहे लोगों ने गंदे पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। साथ ही समस्या का समाधान किये जाने की मांग की। वार्ड 96 जाजमऊ उत्तरी ईदगाह रोड पर पिछले तीन माह से नाला चोक पड़ा है। जिस कारण गंदा पानी भरा रहता है। लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। इससे आजिज आकर गुरुवार को जाजमऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष अखलास अहमद ने जनता के साथ पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। अखलास अहमद का कहना है कि लोग बीमार हो रहे है। इतनी समस्या होने के बाद भी जिम्मेदारों की कुर्सी नहीं हिल रही। उन्होंने 48 घंटे में काम शुरू नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।