{"_id":"6adccda5f27563ceba07fc19","slug":"video-kanpur-people-arrive-at-camps-for-voter-registration-and-corrections-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: शिविर में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने पहुंचे लोग, जिलाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: शिविर में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने पहुंचे लोग, जिलाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
जिले के सभी 3770 बूथों पर शनिवार को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और गलतियां दुरुस्त कराने के लिए विशेष शिविर लगाए गए। इन शिविरों में नए मतदाता बनने और सूची में संशोधन पर जोर रहा। बीएलओ ने 18 वर्ष के युवाओं समेत पात्र नागरिकों से आवेदन लिए, पंजीकरण प्रक्रिया समझाई।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र के कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज, क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज और हडसन स्कूल स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ, सुपरवाइजर और बूथ लेवल एजेंटों से पंजीकरण की प्रगति जानी। डीएम ने निर्देश दिए कि पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने और विवरणों में गलतियां सुधारने के आवेदनों का समय से निस्तारण हो। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी जिम्मेदारी से काम करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।