{"_id":"69eb8a3f7d9020bdd1047203","slug":"video-kanpur-patenting-any-technology-or-design-is-essential-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: किसी भी तकनीक, डिजाइन का पेटेंट जरूरी, बौद्धिक संपदा जागरूकता कार्यक्रम में वक्ताओं ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: किसी भी तकनीक, डिजाइन का पेटेंट जरूरी, बौद्धिक संपदा जागरूकता कार्यक्रम में वक्ताओं ने दी जानकारी
एमएसएमई विकास संस्थान और आईपीआर अवेयरनेस एंड इनोवेशन प्रमोशन फोरम के संयुक्त सहयोग में शुक्रवार को तिलकनगर स्थित होटल में बौद्धिक संपदा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी तकनीक, डिजाइन या नवाचार का पेटेंट, कॉपीराइट जरूरी होता है। इन्हें लेने के लिए सरकार भी प्रोत्साहित कर रही है ताकि नकली उत्पादों को बाजार में लाने से राेका जा सके।
जापान सरकार के प्रमुख संस्थान जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जेटरो) के सीनियर डायरेक्टर (आईपीआर) नाकानो हिरोयुकी ने प्रजेंटेशन देकर बताया कि हरियाणा से गई एक डिवाइस की नकल करके इसे जापान में बेचा जा रहा था। जापान के बाजार में पैठ बनाने के लिए किसी भी वस्तु, सर्विस, तकनीक का पेटेंट आदि बेहद आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि एमएसएमई विकास संस्थान के संयुक्त निदेशक वीके वर्मा, आईपीआर अवेयरनेस एंड इनोवेशन प्रमोशन फोरम के अध्यक्ष नवदीप श्रीधर, फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन के सहायक निदेशक आलोक श्रीवास्तव ने विचार रखे। इस मौके पर एमएसएमई के सहायक निदेशक अमित बाजपेई के अलावा कई उद्यमी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।