{"_id":"6b0826053c6e642c3507d621","slug":"video-kanpur-no-trace-of-the-leopard-found-it-is-suspected-to-have-moved-into-a-forest-10-20-km-away-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: तेंदुए का नहीं मिला सुराग, 10 से 20 किमी दूर जंगल में जाने की आशंका, गांव में दहशत बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: तेंदुए का नहीं मिला सुराग, 10 से 20 किमी दूर जंगल में जाने की आशंका, गांव में दहशत बरकरार
महाराजपुर के करनखेड़ा गांव में दस ग्रामीणों पर हमला करने वाले तेंदुए का तीसरे दिन गुरुवार को भी कोई सुराग नहीं मिल सका। डीएफओ आकांक्षा जैन के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने दिनभर ट्रैंकुलाइजिंग गन लेकर खेतों और गंगा कटरी क्षेत्र में सघन कॉम्बिंग की, लेकिन तेंदुआ हाथ नहीं आया।
वन विभाग ने तेंदुए की लोकेशन पता करने के लिए लगाए गए ट्रैप कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन उसमें भी उसकी कोई गतिविधि कैद नहीं हुई। पिंजरे में शिकार के लिए पिल्ला रखे जाने के बावजूद तेंदुआ पिंजरे के पास तक नहीं पहुंचा।
इससे वन विभाग को आशंका है कि तेंदुआ अब गांव से 10 से 20 किलोमीटर दूर जंगल की ओर निकल गया है।
दो पिंजरे लगाए, 500 मीटर दूर लगाया दूसरा पिंजरा
गुरुवार को रेस्क्यू अभियान को और तेज किया गया। गुरुवार को गांव में दो पिंजरे लगाए गए हैं। एक नया पिंजरा और मंगवाया गया था, जिसे पहले वाले पिंजरे से करीब 500 मीटर दूर दूसरी दिशा में लगाया गया है। ग्रामीणों के साथ मिलकर वनकर्मी लगातार कॉम्बिंग कर रहे हैं। डीएफओ और रेंजर अनिल सिंह खुद टीम के साथ खेतों में मौजूद रहे। रेंजर अनिल सिंह ने बताया कि तेंदुआ लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है, इसलिए शुक्रवार को पिंजरे की लोकेशन फिर से बदली जाएगी और सर्च का दायरा और बढ़ाया जाएगा।
भय में जी रहे ग्रामीण, झुंड में निकल रहे किसान
तीन दिन बीत जाने के बाद भी तेंदुए के पकड़ में न आने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। लोग घरों से अकेले नहीं निकल रहे हैं। बच्चों को घरों के अंदर सुरक्षित रखा जा रहा है और पालतू जानवरों के छोटे बच्चों को भी अंदर बांधा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर गुलाब, गेंदा और सब्जियों की फसल खराब होने और आर्थिक नुकसान से बचने के लिए किसान मजबूरी में झुंड बनाकर खेतों में जा रहे हैं। गांव में सुरक्षा के लिए वन विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।