{"_id":"6af4597289341c66f2065569","slug":"video-kanpur-massive-fire-breaks-out-at-ananta-bhawan-firefighters-bring-blaze-under-control-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सिरकी मोहाल के अनंता भवन में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सिरकी मोहाल के अनंता भवन में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू
फीलखाना थाना क्षेत्र के सिरकी मोहाल में बुधवार दोपहर अनंता भवन के प्रथम तल पर स्थित आवासीय परिसर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में भवन का हिस्सा लपटों से घिर गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीमों ने चारों तरफ से घेराबंदी कर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। इस दौरान भवन के अंदर मौजूद गुड्डू और शिवांश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर डीसीपी पूर्वी भी पहुंचे।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के निर्देश में दमकल की टीमों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, बुधवार दोपहर 2:14 बजे मिनी कंट्रोल से लाटूश रोड फायर स्टेशन को सिरकी मोहाल चौकी के पास एक घर में आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर फायर स्टेशन से एक हाईप्रेशर वाहन और एक मोटर फायर इंजन प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के साथ तत्काल रवाना किए गए।
दमकल की टीम 28/122 एच सिरकी मोहाल स्थित अनंता भवन पहुंची तो प्रथम तल पर राजेंद्र कुमार जायसवाल पुत्र शिवाजी जायसवाल के आवासीय भवन में आग तेजी से जल रही थी। आग की भयावहता देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर अग्निशमन यूनिटों ने भवन को चारों तरफ से घेर लिया और आग बुझाने का काम शुरू किया। इसी दौरान भवन के अंदर से गुड्डू और शिवांश को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
लाटूश रोड फायर स्टेशन के साथ ही अन्य फायर स्टेशनों से पहुंची दमकल की यूनिटों ने लगातार पंपिंग कर आग पर काबू पाया। काफी मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझाकर शांत कर दी गई। अग्निशमन विभाग के अनुसार, दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से कोई जनहानि नहीं हुई। घटनास्थल पर डीसीपी पूर्वी भी मौजूद रहे। आग लगने के कारण और भवन में हुए नुकसान का विवरण अग्निशमन विभाग की सूचना में नहीं दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।