{"_id":"6b06f60fe75fff8fc004c38c","slug":"video-kanpur-lack-of-lighting-at-a-bridge-construction-site-poses-a-risk-of-accidents-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: निर्माणाधीन पुलिया स्थल पर नहीं है रोशनी की व्यवस्था, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: निर्माणाधीन पुलिया स्थल पर नहीं है रोशनी की व्यवस्था, हादसे का खतरा
मंधना-बिठूर रोड चौड़ीकरण के तहत साईं दरबार के पास बनाई जा रही पुलिया की निर्माण साइट पर ठेकेदार की ओर से रोशनी की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में रात होते ही निर्माण स्थल अंधेरे में डूब जाता है। सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए हिस्से और निर्माण सामग्री का पता नहीं चल पाता। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर रात-दिन वाहनों का आवागमन रहता है। इसके बावजूद निर्माण स्थल पर न तो पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है और न ही रात में वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए पर्याप्त संकेतक लगाए गए हैं। लोगों ने निर्माण एजेंसी से रात में रोशनी और सुरक्षा के इंतजाम कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।