Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Kanpur: Home Guard Radhelal Retires After 37 Years of Service; Emotional Farewell at Narwal Police Station
{"_id":"6abd06e544bb3625390e92b6","slug":"video-kanpur-home-guard-radhelal-retires-after-37-years-of-service-emotional-farewell-at-narwal-police-station-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 37 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए होमगार्ड राधेलाल, नरवल थाने में दी गई भावुक विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 37 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए होमगार्ड राधेलाल, नरवल थाने में दी गई भावुक विदाई
नरवल थाना परिसर में बुधवार को होमगार्ड राधेलाल की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। 37 वर्षों तक विभाग में सेवा देने के बाद साथियों ने उन्हें भावुक माहौल में विदाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
साढ़ थाना क्षेत्र के अरंजराम गांव निवासी राधेलाल पुत्र अक्षय लाल ने वर्ष 1989 में होमगार्ड के रूप में सेवा शुरू की थी। 2026 में सेवानिवृत्त होने तक उन्होंने कानपुर के कई थानों और विभागों में ईमानदारी से ड्यूटी निभाई।
थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति नौकरी का हिस्सा है, लेकिन सहकर्मियों की यादें हमेशा रहती हैं। राधेलाल ने परिवार की तरह विभाग को सेवा दी, उनका योगदान सराहनीय है। इस मौके पर राधेलाल भावुक हो गए और सभी का आभार जताया। समारोह में पुलिसकर्मी व होमगार्ड जवान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।