{"_id":"698a0037cd0caa425708ddf4","slug":"video-kanpur-free-health-camp-organized-by-amar-ujala-foundation-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
नरवल तहसील के विकासखंड सरसौल के अंतर्गत आने वाले रूमा स्थित सलेमपुर बालाजी मंदिर के पास अमर उजाला तथा आयाश वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों के लिए व्यापक जांच की गई जिसमें कुल 129 मरीजों ने भाग लिया।
उजाला सिग्नस कुलवंती हॉस्पिटल की टीम से डॉ आर के तिवारी, पुष्पांजलि, दीपा और इंद्रेश ने ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और अन्य जांचें कीं।
ए एस जी नेत्र चिकित्सालय से डॉ राजेश और प्रकाश भारत ने आंखों के मरीजों की जांच की जबकि एम डी पैथ लैब से कंचन श्रीवास्तव ने पैथोलॉजिकल जांचों में सहयोग दिया।
इस स्वास्थ्य शिविर ने ग्रामीणों को निःशुल्क जांच और जागरूकता का अवसर प्रदान किया जिससे समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ।
शिविर में सात आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।
आयोजन में शैल दुबे, रश्मि सिंह, अभिजीत सरकार, नितिन भाटला और सोनू दीक्षित सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।