{"_id":"6a98297127aeedc8d10dfecf","slug":"video-kanpur-deep-potholes-on-railway-bridge-road-pose-accident-risk-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रेलवे पुल की सड़क पर हुए गहरे गड्ढे, हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रेलवे पुल की सड़क पर हुए गहरे गड्ढे, हादसों का खतरा
पनकी क्षेत्र के कालपी रोड स्थित रेलवे पुल की सड़क बदहाल हो गई है। भाटिया तिराहा से रानीगंज तक करीब एक किलोमीटर सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। बारिश का पानी भरने से राहगीरों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता और हादसे का खतरा बढ़ गया है। पुल के जॉइंट के पास दरारें भी खुल गई हैं। व्यस्त मार्ग होने के कारण यहां दिन-रात भारी वाहनों का आवागमन रहता है और अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई। पैचवर्क के नाम पर खानापूर्ति कर दी जाती है। इस मार्ग से पनकी, सचेंडी, अरमापुर समेत कई क्षेत्रों के लोग गुजरते हैं। स्कूली बच्चों, ऑटो व ई-रिक्शा चालकों और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।