{"_id":"6abd4db9cd301aa9490b496c","slug":"video-kanpur-complaint-filed-against-five-councilors-including-the-deputy-chairman-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: उप सभापति समेत पांच पार्षदों के खिलाफ तहरीर, महिला पार्षद ने सदन में अभद्रता करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: उप सभापति समेत पांच पार्षदों के खिलाफ तहरीर, महिला पार्षद ने सदन में अभद्रता करने का लगाया आरोप
नगर निगम में बागी पार्षदों और महापौर के बीच अब तहरीर वार सा शुरू हो गया है। मंगलवार को पार्षद पवन गुप्ता के बाद बुधवार को एक और बागी महिला पार्षद लक्ष्मी कोरी ने उप सभापति समेत पांच पार्षदों के खिलाफ डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव को तहरीर दी है। पार्षद लक्ष्मी का आरोप है कि 26 सितंबर को सदन की कार्रवाई के दौरान उप सभापति समेत पांच पार्षदों ने उनके साथ अभद्रता की। सदन से बाहर निकालने का प्रयास किया। आरोप है कि यह सब महापौर के इशारे पर किया गया है। डीसीपी का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
वार्ड संख्या 10 बेनाझाबर की पार्षद लक्ष्मी ने अपनी तहरीर में बताया कि 26 सितंबर को जब पार्टी नेता मनीष बाजपेई को महापौर के दोनों बेटों ने बंधक बना लिया था तो वह इसकी शिकायत सदन में मेयर से कर रही थीं। तभी उप सभापति अभिनव उर्फ गोलू शुक्ला के अलावा पार्षद आकर्ष बाजपेई, गोविंद शुक्ला, विद्या वर्मा व वंदना शर्मा ने उन्हें घेरकर धक्का-मुक्की और अभद्रता की। पार्षद के मुताबिक उन्हें नौटंकीबाज व फोटो खिंचास कहते हुए सदन से बार जाने के लिए कहा गया। पार्षद ने खुद पर कभी भी जानलेवा हमला किए जाने की आशंका जताई। डीसीपी का कहना है कि सदन की कार्रवाई के दौरान वहां कैमरे चल रहे थे लिहाजा आरोपी पार्षदों से पूछताछ और फुटेज देखने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।