फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   UP: Aparna Yadav arrives in Saifai; says the 2027 Assembly election is crucial

यूपी: सैफई पहुंची अपर्णा यादव, बोलीं- 2027 विधानसभा चुनाव अहम, सीट का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा

Wed, 30 Sep 2026 09:11 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 30 Sep 2026 09:11 PM IST
सार

अपर्णा यादव मैनपुरी में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कुल देवी-देवताओं के दर्शन करने के लिए सैफई पहुंची। पत्रकारों से वार्ता करते हुए चुनाव आयोग के आरोपों पर कहा कि यह आरोप पहले भी लगते रहे। 

विज्ञापन
UP: Aparna Yadav arrives in Saifai; says the 2027 Assembly election is crucial
अपर्णा यादव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

महिला आयोग की उपाध्यक्ष और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव बुधवार को सैफई पहुंची। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को अहम और निर्णायक बताया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने चुनाव लड़ने की तैयारी पूरी बताई। कहा कि सीट का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। अपर्णा यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की राजनीतिक राजधानी और धरोहर है। यहां सत्ता में आने वाली सरकार का देश की राजनीति पर भी प्रभाव पड़ता है। वह मैनपुरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। इस दौरान उन्होंने कुल देवी-देवताओं के मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
विज्ञापन


विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग पर उठाए जा रहे सवालों पर अपर्णा यादव ने कहा कि चुनावी वर्ष में आरोप-प्रत्यारोप होते रहते हैं। उन्होंने इसे बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा नहीं बताया। राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के उद्योगपति उम्मीदवार पर उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी का निर्णय है। अपर्णा ने लोगों से राष्ट्र को आगे बढ़ाने और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed