{"_id":"69417f06f8237781d3048e69","slug":"video-kanpur-accused-of-cutting-railway-ohe-line-sent-to-jail-2025-12-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रेलवे की ओएचई लाइन काटने के आरोपियों को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रेलवे की ओएचई लाइन काटने के आरोपियों को जेल भेजा
चाचा-भर्तीजा ने बांस की खपच्ची में आरी बांधकर रेलवे की ओएचई लाइन काटी थी। आरपीएफ ने मंगलवार को इसका खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। इनके तीसरे साथी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
कानपुर सेंट्रल स्टेशन की आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई थी। टीमों ने घटनास्थल के आसपास की गलियों में लगे 276 सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जिसके बाद सुराग मिला कि आरोपी तुलसीनगर की गली से होकर भागे थे। इसी आधार पर सोमवार को किलोमीटर नंबर 1013/22- 24 पर चंदारी से चकेरी के बीच दो लोगों को प्लास्टिक की बोरी में चोरी किए गए तार के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने आर्मी रेलवे साइडिंग के चबूतरे से किलोमीटर नंबर 1013/1003 पोल से ओएचई लाइन काटना स्वीकार किया। पकड़े गए दोनों आरोपी श्यामनगर निवासी 23 साल का अर्जुन सिंह यादव उर्फ कैप्टन और 41 वर्षीय सोनू यादव उर्फ मुनीम हैं। इनमें से सोनू चाचा जबकि अर्जुन उसका भतीजा है। दोनों ने बताया कि इसकी जानकारी थी कि यह एक हाई वोल्टेज लाइन है, इसलिए घटना के दिन बांस की खपच्ची में आरी बांधकर ले गए थे। इसके बाद पोल पर चढ़कर तार काटकर भाग गए थे। इसे बेचने की फिराक में थे लेकिन तभी दबोच लिए गए। दोनों के खिलाफ रेलवे एक्ट में केस दर्जकर जेल भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।