फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 60% of Taxes Collected from Industrial Areas to be Spent on Development

कानपुर: औद्योगिक क्षेत्रों से वसूले गए कर का 60 फीसदी विकास पर होगा खर्च

Sat, 31 Oct 2026 12:07 AM IST
Shikha Pandey Shikha Pandey
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:07 AM IST
Kanpur: 60% of Taxes Collected from Industrial Areas to be Spent on Development
औद्योगिक क्षेत्रों के बेहतर प्रबंधन और विकास के लिए एसपीवी समिति बनाई जाए। इन क्षेत्रों से वसूले जाने वाले कर का 60 प्रतिशत वहीं पर विकास एवं आधारभूत सुविधाओं पर अनिवार्य रूप से खर्च किया जाए। उद्योगों की शिकायत निस्तारण के लिए शिकायत सेल बनाई जाए। शुक्रवार को नवीन सभागार में हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक में ये निर्देश जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने दिए। इन फैसलों पर उद्यमियों ने खुशी जताई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने सरकारी विभागों की ओर से किए गए वादों के अनुपालन और समीक्षा के लिए अनुपालन प्रकोष्ठ गठित करने को कहा। विजयनगर से दादा नगर के बीच मेट्रो निर्माण के कारण अतिक्रमण और क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्या का 15 दिन में समाधान कराने के निर्देश दिए। रूमा औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए यूपीसीडा ने मुंबई से तकनीकी टीम बुलाकर सुझाव लिए थे। इस पर डीएम ने शनिवार को एसीओ यूपीसीडा, नगर आयुक्त और उपायुक्त उद्योग को संयुक्त स्थलीय सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उद्योग संस्थाओं को अपने-अपने औद्योगिक क्षेत्रों का पुनर्विकास प्लान स्वयं तैयार करने की जिम्मेदारी दी। इसमें संस्थाओं की भागीदारी पीपीपी मॉडल के आधार पर होगी। उन्होंने पार्कों के विकास, वृहद पौधरोपण और औद्योगिक क्षेत्रों के सुंदरीकरण पर भी जोर दिया। फीटा के महासचिव उमंग अग्रवाल ने इस्पातनगर और व्यापार नगर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाली का मुद्दा उठाया। डीएम ने समस्याओं का पूरा रोडमैप तैयार कर देने को कहा ताकि शासन से बजट लेकर विकास कराया जा सके। उद्यमियों ने थम्सअप तिराहा, पनकी साइट नंबर एक में जलभराव, भारत पेट्रोलियम डिपो से सचेंडी थाना तक सड़क निर्माण और भौंती फ्लाईओवर की सर्विस लेन पर बैरियर लगाने की मांग भी उठाई। पीआईए ने औद्योगिक क्षेत्रों में नालों की सफाई नहीं होने की शिकायत की। यूपीसीडा अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर नालों पर पक्के रैंप बने होने से सफाई में दिक्कत आती है। इस पर डीएम ने सभी रैंप तोड़ने और नालों की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह, सहायक प्रबंधक रश्मिकला द्विवेदी, शिवकुमार गुप्ता, मिक्की मनचंदा, आरके अग्रवाल, लाडली प्रसाद, विक्रांत अग्रवाल और संदीप अवस्थी आदि मौजूद रहे। झकरकटी पुल पर बसों की पार्किंग प्रतिबंधित करने की मांग कानपुर। नवीन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक भी हुई। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने झकरकटी बस अड्डे से कुछ जिलों की बसों को विकासनगर बस अड्डे स्थानांतरित करने और झकरकटी पुल पर बसों की पार्किंग प्रतिबंधित करने की मांग की। साथ ही सीएम ग्रिड के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों और शहर की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को दिवाली से पहले बनवाने की मांग रखी। जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे ने कोपरगंज अग्निकांड से प्रभावित व्यापारियों को न्यू हमराज बिजनेस सेंटर में स्थापित किए जाने के बाद तत्काल स्थायी बिजली कनेक्शन देने की मांग उठाई। डीएम ने व्यापार संगठनों से शहर को अतिक्रमण और जाम मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल अपने क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण, ठेले और होर्डिंग की जानकारी प्रशासन को दें। इल पर कानपुर युवा व्यापार मंडल के प्रभारी कपिल सब्बरवाल और उपाध्यक्ष रनवीर सिंह ने कहा कि पहल अच्छी है, लेकिन बाद पुलिस उत्पीड़न करती है। जिनकी दुकानें हटवाई जाती हैं, वे पुलिस से मिलीभगत कर थानों में प्रार्थना पत्र देते हैं। डीएम ने कहा कि जल्द ही पुलिस आयुक्त के साथ बैठक कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। बैठक में मनोज गुप्ता, राजकुमार भगतानी और रतन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: सर्विस रोड पर जलभराव से राहगीर परेशान, प्रदर्शन के बाद भी नहीं हुआ समस्या का समाधान

30 Oct 2026

VIDEO: वॉलीबाल टूर्नामेंट में आजमगढ़ एवं बरेली के बीच बराबरी पर छूटा मुकाबला

30 Oct 2026

VIDEO: खेत का रास्ता न बनने पर निर्माणाधीन हाईटेंशन पोल पर चढ़े किसान, दो घंटे बाद उतरे

30 Oct 2026

बस्ती: पीईटी परीक्षा छूटते ही गांधीनगर मार्ग पर लगा जाम

30 Oct 2026

बस्ती: तेज बारिश के बीच पीईटी परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी

30 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: दीपोत्सव की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

30 Oct 2026

गुरुग्राम: नगर निगम के कर्मचारियों को अब हर समय ऑन रखना होगा मोबाइल, 32.72 लाख से खरीदे जाएंगे फोन

30 Oct 2026
विज्ञापन

वीडियो: हरोली में 36.05 करोड़ की 10 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

30 Oct 2026

कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल दक्षिण के 112 पदाधिकारियों के नाम घोषित

30 Oct 2026

संतकबीरनगर: कार में फंसी बाइक को घसीटता रहा चालक, आग लगने से बाइक सवार की झुलसकर मौत

30 Oct 2026

वेतन नहीं मिलने से परेशान आउटसोर्सिंग कर्मचारी

30 Oct 2026

वीडियो: चिंतपूर्णी बस स्टैंड के पास कूड़े के ढेर में लगी आग, 90 मिनट की मशक्कत के बाद पाया काबू

30 Oct 2026

श्री बालाजी मंदिर में हवन के बाद भंडारा

30 Oct 2026

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलीं प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा

30 Oct 2026

सफाई मित्रों को किया सम्मानित

30 Oct 2026

ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

30 Oct 2026

भूख हड़ताल पर बैठे पीपल मजदूर यूनियन के श्रमिक

30 Oct 2026

खेती की लागत घटाने को शोध किसानों तक पहुंचे: केंद्रीय मंत्री जयंत चाैधरी

30 Oct 2026

ब्लॉक के 15 गांवों में मनाया पीएम किसान उत्सव, 218 किसानों ने लिया भाग

गुरुग्राम में राजीव चौक से सदर बाजार तक फुटपाथ बनेगा

30 Oct 2026

फरीदाबाद में पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने कूड़ा निस्तारण को लेकर रखी अपनी राय

30 Oct 2026

VIDEO: पुलिस और सेना के जवान की हत्या के लिए पाकिस्तानी हैंडलर से किया तीन लाख का सौदा, एटीएस ने दबोचा

30 Oct 2026

सोलन: दिवाली पर जोगिंद्रा बैंक के कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ता, एक्स-ग्रेशिया राशि भी होगी जारी

30 Oct 2026

नाहन: अभय चौहान बोले- विद्यार्थियों की आवाज बनकर उठाऊंगा उनकी मांगें : अभय चौहान

30 Oct 2026

धमतरी: 240 विधि विद्यार्थियों की पढ़ाई पर संकट, 6 प्राध्यापकों को कुरूद भेजने के आदेश का विरोध

30 Oct 2026

हादसा: भिंड जिला अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में छत की सीलिंग गिरी, डायलिसिस करा रहे मरीज घायल

30 Oct 2026

गोरखपुर: एमएलसी प्रत्याशी राजीव यादव ने प्रेसवार्ता कर चुनाव और मतगणना से जुड़े मुद्दों पर रखी अपनी बात

30 Oct 2026

कानपुर: ट्रैक पार कर रहे दो युवकों को ट्रेन ने रौंदा, सीसीटीवी में कैद हुआ दिल दहला देने वाला हादसा

30 Oct 2026

दिल्ली: ऑपरेशन साइहॉक में 944 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 479 करोड़ की ठगी का खुलासा

30 Oct 2026

जमीन में गाड़े गए तीन ड्रमों में मिले करोड़ों के कैश, पांच करोड़ से अधिक होने की चर्चा; चार लोग हिरासत में

30 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed