{"_id":"6ae4e3e53ced43bc3b0528ec","slug":"intermittent-drizzle-throughout-the-day-and-gusty-winds-have-caused-the-temperature-to-drop-by-7-8-degrees-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दिनभर बूंदाबांदी, हवाएं चलने से पारा 7.8 डिग्री गिरा, आगे के लिए विभाग ने दी ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दिनभर बूंदाबांदी, हवाएं चलने से पारा 7.8 डिग्री गिरा, आगे के लिए विभाग ने दी ये जानकारी
Sat, 31 Oct 2026 12:07 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को दिन भर घने बादल छाए रहे। रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। इसके साथ ही ठंडी हवाएं चलती रहीं। इससे दिन का तापमान 24 घंटे में 7.8 डिग्री लुढ़क गया। वहीं बादलों के छाए रहने रात का तापमान थोड़ा 0.2 डिग्री बढ़ा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने शनिवार दोपहर तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जारी किया है। चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के असर से माहौल में नमी बढ़ने से घने बादल बन गए। बृहस्पतिवार से घने बादल आसमान में छाए रहे और तड़के हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद शुक्रवार को बादलों के कारण सूर्य देव नजर नहीं आए। दोपहर के बाद माहौल में नमी और बढ़ गई और स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी होती रही।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग की वेधशाला में सुबह 8 से शाम 5 बजे के बीच 3.6 मिमी बारिश दर्ज हुई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 अक्टूबर के सामान्य औसत 30.8 डिग्री से 7.1 डिग्री तापमान कम रहा। वहीं रात का न्यूनतम तापमान सामान्य औसत 16.5 से 4.5 डिग्री अधिक रहा है। मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि बादल छाए रहने से धरती की ऊष्मा ऊपर नहीं जा पाती इससे तापमान बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर के बाद मौसम बदलना शुरू होगा लेकिन बादल रहेंगे। रविवार को पूरी तरह खुल जाएगा। शुक्रवार को पूर्वी हवाएं 9.2 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं।
विज्ञापन
तापमान
अधिकतम- 23.6 डिग्री सेल्सियस,
न्यूनतम- 21 डिग्री सेल्सियस