फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two Oil Tankers Targeted in Strait of Hormuz, All 29 Indian Seafarers Safe

पश्चिम एशिया: होर्मुज में लगातार दूसरे दिन तेल टैंकर पर हमला, सवार थे 27 भारतीय, सभी सुरक्षित; अब हालात कैसे?

Fri, 30 Oct 2026 10:12 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 30 Oct 2026 10:12 PM IST
सार

होर्मुज जलडमरूमध्य में 29 और 30 अक्टूबर को दो तेल टैंकरों पर हमले हुए। दोनों जहाजों पर 29 भारतीय नाविक सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।

विज्ञापन
Two Oil Tankers Targeted in Strait of Hormuz, All 29 Indian Seafarers Safe
जहाज पर हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में दो तेल टैंकरों को निशाना बनाया गया है। इन दोनों जहाजों पर कुल 29 भारतीय नाविक सवार थे। राहत की बात यह है कि सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

मंत्री के मुताबिक, 30 अक्तूबर को पनामा के झंडे वाले कच्चे तेल के टैंकर एमटी लुईस-1 (MT LOUISE 1) पर प्रक्षेपास्त्र से हमला किया गया। इस जहाज पर 27 भारतीय नाविक सवार थे। हमले के बावजूद जहाज का पूरा चालक दल सुरक्षित है।

विज्ञापन




लगातार दो जहाजों को बनाया निशाना
सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि इससे एक दिन पहले यानी 29 अक्तूबर को लाइबेरिया के झंडे वाले विशाल कच्चे तेल के टैंकर एमटी अरजानाह (MT ARZANAH) को भी होर्मुज जलडमरूमध्य में निशाना बनाया गया था। इस जहाज पर दो भारतीय नागरिक सवार थे। इस पर भी प्रक्षेपास्त्र से हमला किया गया, लेकिन दोनों भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। इस तरह दो दिनों में दो जहाजों पर हुए हमलों के बावजूद सभी 29 भारतीय नाविकों को कोई चोट नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सरकार लगातार रख रही नजर
केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि भारत सरकार पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। दोनों जहाजों की प्रबंधन कंपनियों के साथ संपर्क किया जा रहा है, ताकि भारतीय नाविकों की सुरक्षा और उनके कल्याण को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार इस मामले में संबंधित कंपनियों के साथ लगातार समन्वय कर रही है।


ईरान ने बारूदी सुरंग से टकराने का किया दावा
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने शुक्रवार को दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे तीन तेल टैंकरों में विस्फोट हुआ और उनमें आग लग गई। ईरान के मुताबिक, ये जहाज तय रास्ते के बजाय दूसरे रास्ते से गुजर रहे थे। इनमें एक बहुत बड़ा तेल टैंकर भी शामिल था, जो समुद्र में बिछाई गई बारूदी सुरंग से टकरा गया। इस टैंकर में 20 लाख बैरल से ज्यादा तेल था।


इस बीच, सऊदी अरब ने दावा किया कि उसने मक्का के पास यमन के हूती विद्रोहियों की ओर से भेजे गए एक ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया। मक्का इस्लाम का सबसे पवित्र शहर माना जाता है। हालांकि, हूती विद्रोहियों ने मक्का को निशाना बनाने के आरोप से इनकार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed