Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
944 cybercriminals arrested in Delhi under Operation CyHawk
{"_id":"6ae48e33ebaa2453de0e2143","slug":"video-944-cybercriminals-arrested-in-delhi-under-operation-cyhawk-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: ऑपरेशन साइहॉक में 944 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 479 करोड़ की ठगी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: ऑपरेशन साइहॉक में 944 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 479 करोड़ की ठगी का खुलासा
दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन साइहॉक 6.0 चलाकर 944 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो दिवसीय अभियान में 1032 मामले दर्ज किए गए और 4002 साइबर ठगी की शिकायतों का निपटारा किया गया। इन शिकायतों में 479.14 करोड़ रुपये की ठगी शामिल है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि अभियान में 788 लोगों को पाबंद किया गया और 2081 को नोटिस जारी किए गए। 283 पुलिस टीमों ने 17 राज्यों और पांच केंद्रशासित प्रदेशों में छापेमारी की। इस दौरान 1037 मोबाइल फोन, 1301 सिम कार्ड, 397 एटीएम कार्ड और 37.67 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने फर्जी बैंक खाते, सिम कार्ड और अवैध कॉल सेंटर चलाने वाले नेटवर्क पर भी कार्रवाई की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।