{"_id":"6ae48e34f9436b0044087d77","slug":"video-kanpur-two-youths-run-over-by-a-train-while-crossing-the-tracks-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ट्रैक पार कर रहे दो युवकों को ट्रेन ने रौंदा, सीसीटीवी में कैद हुआ दिल दहला देने वाला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ट्रैक पार कर रहे दो युवकों को ट्रेन ने रौंदा, सीसीटीवी में कैद हुआ दिल दहला देने वाला हादसा
पनकी पड़ाव रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने के बावजूद रेलवे ट्रैक पार करने की लापरवाही दो युवकों की जान ले गई। बृहस्पतिवार रात करीब 7:45 बजे कानपुर से इटावा की ओर जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस ने ट्रैक पार कर रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रेन उसे करीब 100 मीटर तक घसीटती ले गई। इस दौरान उसके ठीक पीछे आ रहा करीब 30 वर्षीय दूसरा युवक भी ट्रेन की चपेट में आ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान संजीव कुमार उर्फ संजू (35) पुत्र भीखम सिंह के रूप में हुई। वह मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के समान कटरा गांव का रहने वाला था। उसका ससुराल गजनेर में है। दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी। हादसे का पूरा घटनाक्रम क्रॉसिंग पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज में ट्रेन की चपेट में आने और युवकों के उसकी चपेट में आने का दृश्य बेहद भयावह है। वीडियो देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
सूचना पर पहुंची जीआरपी पनकी ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दूसरे युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।