{"_id":"6ae4e701e9cb21dff20d2fc7","slug":"kanpur-kapil-dev-shares-success-mantras-with-the-youth-2026-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कपिल देव बोले- प्लान ए सिर्फ जीत का, बी और सी बनाते कमजोर, युवाओं को दिए सफलता के मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कपिल देव बोले- प्लान ए सिर्फ जीत का, बी और सी बनाते कमजोर, युवाओं को दिए सफलता के मंत्र
Sat, 31 Oct 2026 12:20 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:20 AM IST
सार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि देश के लिए खेलना और 1983 का विश्व कप जीतना सबसे खास पल रहा।
विज्ञापन
कानपुर पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव शुक्रवार को शहर में रहे। इस दौरान उन्होंने युवाओं को सफलता के टिप्स दिए। कहा कि मैदान हो या जिंदगी, प्लान ए सिर्फ जीत का होना चाहिए। प्लान बी और सी व्यक्ति को कमजोर बनाते हैं। जब मैदान में उतरें तो मन में दूसरा विकल्प रखने के बजाय सिर्फ जीतने का इरादा होना चाहिए।
एक निजी बैंक की ओर से छावनी क्षेत्र स्थित एक होटल में रात में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे क्रिकेटर एवं कमेंटेटर कपिल देव ने बैंक के ग्राहकों और अन्य आमंत्रित लोगों के साथ क्रिकेट और जीवन से जुड़े अनुभव साझा किए। कहा कि 16 साल की उम्र में क्रिकेट खेलने वाले बच्चे की दुनिया खेल तक सीमित रहती है। जिंदगी के वास्तविक अनुभव मिलने के बाद चुनौतियों का सही अर्थ समझ में आता है। इन्हीं चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ना व्यक्ति को मजबूत बनाता है।
दूसरा विकल्प कमजोर करता है लक्ष्य के प्रति दृढ़ता
उन्होंने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए उस पर पूरा ध्यान और भरोसा जरूरी है। यदि शुरुआत में ही दूसरे विकल्प तैयार रखेंगे तो लक्ष्य के प्रति दृढ़ता कमजोर पड़ सकती है। जीवन के सबसे बेहतरीन पल के सवाल पर कपिल देव ने कहा कि सबसे अच्छा दिन वह था, जिस दिन उनका जन्म हुआ। क्रिकेट के लिहाज से देश के लिए खेलने का अवसर मिलना उनके लिए बेहद खास रहा। वहीं, 1983 में भारत को विश्व कप जिताना उनके क्रिकेट करियर के सबसे यादगार पलों में शामिल है। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य तय कर आत्मविश्वास और पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में रिजर्व बैंक आफ इंडिया के पूर्व गवर्नर डॉ दुव्वुरी सुब्बाराव ने निवेश से लेकर बैंकिंग क्षेत्र के बारे में जानकारी दी। पांच सितंबर 2008 से 4 सितंबर 2013 तक इस पद पर रहे सुब्बाराव को वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए जाना जाता है।
कार्यक्रम में चर्म निर्यात परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तारुल अमीन, परिषद के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद इकलाब, डॉल्फिन डेवलपर्स के सीएफओ आनंद कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। इससे पहले कपिल देव दोपहर में चर्म निर्यात परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तारुल अमीन के निवास पर केक लेकर पहुंचे। वहां उनके परिजनों एवं करीबियों के साथ लंच किया।

Trending Videos
कपिल देव के साथ सेल्फी लेने की होड़
वर्ष 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम को पहला एकदिवसीय विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव शुक्रवार को शहर पहुंचे। कैंट स्थित किंग्सटन लॉन में आयोजित आईसीआईसीआई बैंक के निजी कार्यक्रम में उनके पहुंचते ही प्रशंसकों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा भी मौजूद रहे। संजय मल्होत्रा कानपुर आईआईटी के पूर्व छात्र हैं। देर शाम आयोजित कार्यक्रम में कपिल देव ने उपस्थित लोगों से संवाद किया और उनके साथ समय बिताया।