{"_id":"69bd5ce0a97dec30e00d3070","slug":"video-kanpur-3000-grain-bags-soaked-at-procurement-center-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: भीतरगांव क्रय केंद्र में भीगते रहे गेहूं-धान के 3000 बोरे, व्यवस्था पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: भीतरगांव क्रय केंद्र में भीगते रहे गेहूं-धान के 3000 बोरे, व्यवस्था पर सवाल
कानपुर के भीतरगांव विकासखंड में सरकारी खरीद केंद्र की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
गंभीरपुर गांव में संचालित गेहूं और धान खरीद केंद्र पर बेमौसम बारिश के दौरान हजारों बोरे भीगते रहे।
बताया जा रहा है कि केंद्र पर रखे तकरीबन तीन हजार बोरे बारिश में खुले में पड़े रहे।
उन्हें ढकने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया था, जिससे अनाज खराब होने का खतरा बढ़ गया।
स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहा है कि जब मौसम खराब था, तब भी अनाज को सुरक्षित रखने के इंतजाम क्यों नहीं किए गए। सरकारी खरीद केंद्र की इस लापरवाही से किसानों की मेहनत पर असर पड़ सकता है।
फिलहाल, जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से इस मामले पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।