{"_id":"6a84627a59189b63c30ded3b","slug":"video-kanpur-16-arrested-for-gambling-in-a-closed-hotel-room-rs65000-seized-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: होटल के बंद कमरे में जुआ खेलते लोग 16 गिरफ्तार, 65 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: होटल के बंद कमरे में जुआ खेलते लोग 16 गिरफ्तार, 65 हजार रुपये बरामद
कर्नलगंज पुलिस ने पीपीएन मार्केट स्थित होटल हॉलिडे के बंद कमरे में जुआ खेल रहे 16 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 65,020 रुपये नकद, 52-52 पत्तों वाली दो ताश की गड्डियां और तीन सील पैक गड्डियां बरामद कीं। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 9:22 बजे मुखबिर की सूचना पर होटल हॉलिडे के कमरा नंबर एक में दबिश दी गई। मौके से मो. नौशाद, सद्दाम, नदीम, चंदन, मो. रहीश उर्फ लाल, फहीम अहमद, शादाब आलम, उमर ऐजाज, मो. इंतखाफ, सुहैल आलम उर्फ गुड्डू, गुड्डू, कासिफ बेग, मो. इमरान, अनिल, आनंद सिंह और महमूद आलम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अलग-अलग स्थानों पर बंद कमरों में जुआ खेलते हैं। कार्रवाई के दौरान मो. शकील निवासी बजरिया भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसके खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।