Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Jal Nigam is carrying out pipeline shifting work on Nai Sadak; water supply in nearby neighborhoods affected
{"_id":"6ac3cbf8561c613d31052658","slug":"video-jal-nigam-is-carrying-out-pipeline-shifting-work-on-nai-sadak-water-supply-in-nearby-neighborhoods-affected-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नई सड़क पर जलनिगम करा रहा लाइन शिफ्टिंग का काम, आसपास के मोहल्लों में जलापूर्ति प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नई सड़क पर जलनिगम करा रहा लाइन शिफ्टिंग का काम, आसपास के मोहल्लों में जलापूर्ति प्रभावित
सीएम ग्रिड के तहत परेड चौराहा पर चल रहे निर्माण कार्यों में नई पाइप लाइन को पुरानी से जोड़ने के लिए जल निगम गुरुवार से शुक्रवार सुबह तक शटडाउन लेगा। इस वजह से गंगा बैराज से फूलबाग क्षेत्र अंतर्गत आने वाले 40 मोहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। करीब पांच लाख की आबादी इससे प्रभावित रहेगी। सीएम ग्रिड के तहत परेड चौराहा से घंटाघर की ओर जाने वाले मार्ग पर 400 मिमी व्यास की फीडरमेन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इस वक्त बिछायी गई फीडरमेन पाइप लाइन को पुरानी बिछी हुई फीडरमेन पाइप लाइन से इंटरकनेक्शन (जोड़ने) का कार्य किया जाना है। इसके लिए फूलबाग क्षेत्र में गंगा बैराज जल शोधन संयंत्र से छह अक्तूबर की सुबह से अगले दिन सात अक्तूबर तक पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे फूलबाग, बिरहाना रोड, घंटाघर, डिप्टी का पड़ाव आदि इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी। अधिशासी अभियंता प्रवीन यादव ने बताया कि इस अवधि में फूलबाग से जुड़े इलाकों में पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। वहीं मालूम हो कि सीएम ग्रिड के ही तहत नई सड़क पर भी जलनिगम लाइन शिफ्टिंग का काम करा रहा है। इस वजह से आसपास के मोहल्लों में भी जलापूर्ति प्रभावित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।