{"_id":"69e10b19e986fe603b007c34","slug":"video-ghatampur-youth-drowns-while-fishing-in-yamuna-river-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर: मछली पकड़ने यमुना नदी में गए युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर: मछली पकड़ने यमुना नदी में गए युवक की डूबने से मौत
सजेती थाना क्षेत्र के अनेशी डेरा में बुधवार को मौसेरे भाई व साथी के साथ यमुना नदी में गया युवक लापता हो गया। शाम को भाई और साथी घर पहुंचे और वह नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। गुरुवार की शाम एनडीआरएफ टीम ने यमुना में युवक का शव बरामद कर लिया।
अनेशी डेरा निवासी पिंटू निषाद (38) बुधवार को मौसेरे भाई गोविंद व साथी मिथुन के साथ यमुना नदी में मछली पकड़ने गया था। शाम को गोविंद व मिथुन घर लौट आए, लेकिन पिंटू नहीं आया। इस पर परिजनों को चिंता होने लगी और उसकी खोजबीन शुरू की। नव में उसके कपड़े रखे मिले। लेकिन वह नहीं मिला। खोजबीन के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो गुरुवार की सुबह पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने पहुंचकर एनडीआरएफ को बुलवाया और यमुना में खोजबीन शुरू कराई। देर शाम युवक का शव बरामद कर लिया। वह जहां मछली पकड़ रहा था वहीं किसी पत्थर में फंसा हुआ था। युवक किसानी व मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसके तीन बेटियां व एक बेटा है। थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।