{"_id":"6abba86acde7627968044a58","slug":"video-ghatampur-students-in-sajeti-briefed-on-womens-safety-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर: सजेती में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर: सजेती में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा की दी जानकारी
सजेती कस्बे में मंगलवार दोपहर एंटी रोमियो टीम और मिशन शक्ति टीम ने मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत एकलव्य इंटर कॉलेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
टीम ने छात्राओं को बताया कि किसी भी तरह की परेशानी या आपात स्थिति में घबराने के बजाय संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। Lकार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में भी जागरूक किया गया।
पुलिस टीम ने साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने और साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। इसके साथ ही व्हाट्सएप, एक्स (ट्विटर), फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करने के बारे में बताया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।