{"_id":"6b06edaacd0d2f91aa0a7476","slug":"video-even-after-a-decade-and-a-half-the-pariyar-bridge-in-bithoor-remains-unlit-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिठूर में डेढ़ दशक बाद भी परियर पुल पर नहीं हुई रोशनी की व्यवस्था, रात में अंधेरे में गुजरते हैं राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिठूर में डेढ़ दशक बाद भी परियर पुल पर नहीं हुई रोशनी की व्यवस्था, रात में अंधेरे में गुजरते हैं राहगीर
बिठूर को उन्नाव के परियर कस्बे से जोड़ने वाले परियर पुल पर आज तक रोशनी की व्यवस्था नहीं हो सकी है। पुल का निर्माण हुए डेढ़ दशक से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने अब तक यहां स्ट्रीट लाइटें लगवाने की जरूरत नहीं समझी। रात होते ही पूरा पुल अंधेरे में डूब जाता है। ऐसे में पुल से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंधेरे के कारण सामने से आने वाले वाहनों को देखने में भी दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर आवागमन लगातार बना रहता है, इसके बावजूद रोशनी की व्यवस्था नहीं होना जिम्मेदारों की लापरवाही को दर्शाता है। लोगों ने पुल पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग की है, जिससे रात में आवागमन सुरक्षित हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।