{"_id":"6b06d38e109ceaf441006a4d","slug":"kanpur-minister-in-charge-says-sp-congress-alliance-is-confused-and-will-not-last-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: प्रभारी मंत्री बोले- सपा-कांग्रेस गठबंधन कन्फ्यूज्ड, यह चलने वाला नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: प्रभारी मंत्री बोले- सपा-कांग्रेस गठबंधन कन्फ्यूज्ड, यह चलने वाला नहीं
Wed, 25 Nov 2026 05:59 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 25 Nov 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय बुधवार को यहां आए। उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में सपा और कांग्रेस के गठबन्धन पर निशाना साधा। सपा की पहली सूची जारी होने पर बोले- ये कन्फ्यूज लोग है। इन लोगों ने जातिगत विभाजन कर जमीन तैयार की है।
विज्ञापन
कभी एमवाई के नाम पर, कभी पीडीए के नाम पर वोट मांगें हैं। ये गठबन्धन चलने वाला नहीं है। बीजेपी सबका साथ सबके विकास को लेकर कार्य करती है। दोनों की राजनीति की शैली में अंतर है। अतरौलिया सीट को लेकर सुभासपा और निषाद पार्टी को लेकर दावों पर बोले, आगे सब तय हो जाएगा।
विज्ञापन
